Monday, Jun 8 2026 | Time 19:45 Hrs(IST)
भारत


सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनायेंगे दस जून को मोदी

सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनायेंगे दस जून को मोदी

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी दस जून को आजाद भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनायेंगे। अभी तक यह रिकार्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम था।


 


श्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद से वह देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। आगामी दस जून को प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो जायेंगे। यह पंडित नेहरू के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन के कार्यकाल से अधिक है। पंडित नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे। वैसे पंडित नेहरू आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रधानमंत्री बने थे लेकिन तब वह निर्वाचित नहीं बल्कि अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री थे।


 


इससे पहले श्री मोदी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिन के कार्यकाल से आगे निकल गये थे। श्रीमती गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रही थी। यद्यपि वह बाद में 1980 में भी प्रधानमंत्री चुनी गयी थी।


 


श्री मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में भी 9000 से भी अधिक दिन तक कार्य कर चुके हैं। उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में 9 जून 2024 को शपथ ली थी।


 


सूत्रों के अनुसार दस जून को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग की राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें श्री मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी जायेगी। इस अवसर पर एक प्रस्ताव भी पारित किये जाने की संभावना है।


 


संजीव जितेन्द्र

वार्ता

More News

मारारिकुल्लम-आलप्पुष़ा दोहरीकरण के लिए रेलवे ने दी 220 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

08 Jun 2026 | 7:20 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाते हुए रेलवे ने दक्षिण रेलवे के 10.65 किलोमीटर लंबे मारारिकुल्लम–आलप्पुष़ा रेल खंड का दोहरीकरण करने का निर्णय लिया है और इसके लिए लगभग 220 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। .

see more..

ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना से समुद्र में बढेगा भारत का प्रभुत्व

08 Jun 2026 | 7:13 PM

नयी दिल्ली 08 मई (वार्ता) दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक के निकट प्रस्तावित ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना से समुद्र में भारत का प्रभुत्व बढेगा और उसकी सामरिक तथा आर्थिक क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। .

see more..

महबूबनगर-सिकंदराबाद-मेडचल रेल खंड पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 285 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर

08 Jun 2026 | 6:59 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के महबूबनगर–सिकंदराबाद–मेडचल रेल खंड पर बिजली व्यवस्था की दुरुरस्त करने का फैसला लिया है। इसके लिए 285 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। .

see more..

पूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित बने भारती विद्याभवन के अध्यक्ष

08 Jun 2026 | 6:49 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक सहित विभिन्न संवैधानिक पदों पर काम कर चुके पूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सर्वसम्मति से भारतीय विद्या भवन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.

see more..

इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित पांच मुद्दों पर बनी सहमति

08 Jun 2026 | 6:45 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की सोमवार को यहां हुई महत्वपूर्ण बैठक में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट तथा सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे तथा देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं तथा अन्य जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की गई।.

see more..