Monday, Jun 8 2026 | Time 20:24 Hrs(IST)
भारत


कैबिनेट ने खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग उन्नयन परियोजना को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड (143.529 किमी) के उन्नयन कार्य को बीओटी (टोल) मॉडल पर 3,936.05 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस परियोजना के तहत खगड़िया से पूर्णिया तक के मार्ग का उन्नयन किया जाएगा, जिससे राज्य में सड़क संपर्क बेहतर होगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
श्री वैष्णव ने बताया कि यह खंड उत्तर-पूर्वी बिहार के प्रमुख शहरों और व्यापारिक केंद्रों को बेहतर ढंग से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परियोजना के पूरा होने से यात्रियों के लिए यात्रा समय में कमी आएगी, माल परिवहन अधिक सुगम होगा तथा सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना बीओटी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) टोल मॉडल पर विकसित की जाएगी, जिससे निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से आधारभूत संरचना विकास को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना से रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
अभिनव अशोक
वार्ता
More News

प्रशासनिक-नीतिगत चुनौतियों को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर निजी आईटीआई के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली में प्रदर्शन

08 Jun 2026 | 8:06 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) कौशल विकास क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा निजी संस्थानों के समक्ष आने वाली प्रशासनिक और नीतिगत चुनौतियों को दूर करने की मांग को लेकर निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) ने सोमवार को यहां स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। .

see more..

भविष्य की जरूरतों के मुताबिक बना रहे हैं अर्बन रोड इकोसिस्टम: रेखा गुप्ता

08 Jun 2026 | 8:04 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) और स्कूल ऑफ प्लानिंग ऐंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। .

see more..

गरीब कल्याण बना मानव सशक्तीकरण का माध्यम, विकसित भारत की नींव हुई मजबूत : मोदी

08 Jun 2026 | 8:02 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत में हुए परिवर्तन के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं ने गरीब कल्याण को मानव सशक्तीकरण के व्यापक अभियान में बदल दिया है।.

see more..

यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश करें मिलकर काम : शाह

08 Jun 2026 | 7:59 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना की सफाई की महत्वाकांक्षी योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने को सरकार का संकल्प बताते हुए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों तथा सभी संबंधित मंत्रालयों से यमुना की स्वच्छता के लिए टुकड़ों में नहीं बल्कि टीम भावना से एकीकृत कार्य योजना के तहत काम करने को कहा है। .

see more..

मुर्मु ने मातृ भूमि की रक्षा में प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरों को वीरता प्रदान पुरस्कार किये

08 Jun 2026 | 7:53 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मातृभूमि की रक्षा में प्राणों का बलिदान देने वाले रणबांकुरों को सोमवार को यहां रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किये जिनमें 07 कीर्ति चक्र (02 मरणोपरांत), 15 वीर चक्र (03 मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (01 मरणोपरांत) शामिल हैं। .

see more..