More News08 Jun 2026 | 6:49 PMनयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) पंजाब के राज्यपाल तथा चंडीगढ़ के प्रशासक सहित विभिन्न संवैधानिक पदों पर काम कर चुके पूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सर्वसम्मति से भारतीय विद्या भवन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.
see more.. 08 Jun 2026 | 6:45 PMनयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की सोमवार को यहां हुई महत्वपूर्ण बैठक में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट तथा सीबीएसई परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे तथा देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं तथा अन्य जनसरोकार के मुद्दों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की गई।.
see more..
08 Jun 2026 | 6:38 PMनयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक होने और सीबीएसई में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि देश की आर्थिक स्थिति पर विचार करने के लिए सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। इंडिया गठबंधन की सोमवार को यहां कांस्टीट्यूशन क्लब में करीब ढाई घंटे तक चली बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बैठक में पांच मुद्दों पर सहमति बनी जिसमें इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए हर दो महीने में बैठक आयोजित करना शामिल है।
see more..08 Jun 2026 | 6:32 PMनयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडिया गठबंधन के वजूद पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उसकी स्थिति अब बदल गयी है और हालात ये हो गये हैं कि विशाल स्टेडियमों में होने वाली उसकी बैठकें अब एक कमरे में सिमट गयी हैं। .
see more..
08 Jun 2026 | 6:30 PMनयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के युवा सचिव सुराज हेगड़े के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा कि सचिव के रूप में पार्टी की सेवा करने वाले युवा और प्रतिभाशाली नेता सुराज हेगड़े के असामयिक निधन से वह स्तब्ध और दुखी हैं।
see more..