Monday, Jun 8 2026 | Time 20:39 Hrs(IST)
भारत


भारत ने मिलेट से तैयार रेडी-टू- कुक उत्पादों को पहली बार समुद्री मार्ग से न्यूजीलैंड के लिए निर्यात किया

नयी दिल्ली, 03 जून ( वार्ता ) भारत ने मिलेट से तैयार रेडी-टू- कुक उत्पादों को पहली बार समुद्री मार्ग से न्यूजीलैंड के लिए निर्यात किया है। मिलेट के इस उत्पाद को कुछ प्रकार वनस्पतियां मिलकर तैयार किया गया है। इसके निर्यात में वाणिज्य मंत्रालय की एजेंसी एपीडा ने मदद की है
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए एपीडा को बधाई दी है।
श्री गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के छोटे अनाज वैश्विक स्तर पर बड़ा प्रभाव डाल रहे हैं!
उन्होंने कहा," भारत से न्यूजीलैंड तक वनस्पति-युक्त, पकाने के लिए तैयार बाजरे के पौष्टिक खाद्य पदार्थों की पहली समुद्री खेप भेजने में मदद करने के लिए एपीडा को को हार्दिक बधाई।"
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि 'श्री अन्न' को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए मोदी सरकार के प्रयास हमारे किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं।
एपीडा कृषि एवं संस्कृत खाद्य उत्पादन के निर्यात को प्रोत्साहन और तकनीकी सहायता देने वाली सरकारी एजेंसी है।
मिलेट(ज्वार बाजरे) से बने एक इन उत्पादों में अश्वगंधा, हल्दी और अन्य पौष्टिक वनस्पतियों को मिश्रित कर तैयार किया गया है। इन अलग-अलग प्रकार के उत्पादों को खीर या खिचड़ी आदि के रूप में तैयार कर ग्रहण किया जाता है।
मनोहर अशोक
वार्ता
More News

मालवीय नगर अग्निकांड में आरोपी अकाउंटेंट आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार

08 Jun 2026 | 8:12 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में आरोपी होटल अकाउंटेंट जय मिश्रा को सोमवार को साकेत की अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

प्रशासनिक-नीतिगत चुनौतियों को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर निजी आईटीआई के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली में प्रदर्शन

08 Jun 2026 | 8:06 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) कौशल विकास क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा निजी संस्थानों के समक्ष आने वाली प्रशासनिक और नीतिगत चुनौतियों को दूर करने की मांग को लेकर निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) ने सोमवार को यहां स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। .

see more..

भविष्य की जरूरतों के मुताबिक बना रहे हैं अर्बन रोड इकोसिस्टम: रेखा गुप्ता

08 Jun 2026 | 8:04 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल के तहत सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआरआरआई) और स्कूल ऑफ प्लानिंग ऐंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। .

see more..

गरीब कल्याण बना मानव सशक्तीकरण का माध्यम, विकसित भारत की नींव हुई मजबूत : मोदी

08 Jun 2026 | 8:02 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत में हुए परिवर्तन के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं ने गरीब कल्याण को मानव सशक्तीकरण के व्यापक अभियान में बदल दिया है।.

see more..

यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश करें मिलकर काम : शाह

08 Jun 2026 | 7:59 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना की सफाई की महत्वाकांक्षी योजना को सफलतापूर्वक पूरा करने को सरकार का संकल्प बताते हुए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों तथा सभी संबंधित मंत्रालयों से यमुना की स्वच्छता के लिए टुकड़ों में नहीं बल्कि टीम भावना से एकीकृत कार्य योजना के तहत काम करने को कहा है। .

see more..