Friday, Jul 10 2026 | Time 16:05 Hrs(IST)
भारत


ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों में 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज किए; धन के कथित डायवर्जन की जांच शुरू

ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों में 440.42 करोड़ रुपये फ्रीज किए; धन के कथित डायवर्जन की जांच शुरू

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के एचडीएफसी बैंक के तीन खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपये की निकासी पर रोक लगा दी है।




ईडी के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को बताया कि उसने विमानन क्षेत्र में काम करने वाली केयरवेल समूह की कंपनियों के कोलकाता और उसके आसपास के पांच परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी बिधाननगर साइबर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गयी। यह प्राथमिकी कथित तौर पर बेईमानी से वित्तीय लेनदेन, धन के अवैध संग्रह और तृणमूल कांग्रेस के कुछ बैंक खातों के जरिए संदिग्ध धन के हस्तांतरण के मामले में दर्ज की गयी थी।


 


जांच से पता चला है कि अप्रैल 2023 और जून 2026 के बीच तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों से मैसर्स केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्था को लगभग 160 करोड़ रुपये भेजे गए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि मैसर्स केयरवेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने एक एम्ब्रेयर लेगेसी 600 विमान और एक अगस्ता 109 ग्रैंड न्यू हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए 2023 से 2026 के दौरान एक अन्य नयी निगमित संबंधित इकाई को 82.96 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। एजेंसी के अनुसार, इन खरीदारियों के लिए कुल 112 करोड़ रुपये दिये गये थे।


 


जांच में यह भी सामने आया है कि हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से 2023 में केमैन द्वीप स्थित एक इकाई से 17 लाख अमेरिकी डॉलर के असुरक्षित ऋण की व्यवस्था की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, एम्ब्रेयर लेगेसी 600 विमान और अगस्ता हेलीकॉप्टर को बाद में तृणमूल कांग्रेस को पट्टे पर दे दिया गया था, जबकि कथित तौर पर इन्हें पार्टी के कोष से प्राप्त धन का उपयोग करके खरीदा गया था।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि बाद में विमान के उपयोग के बहाने पर्याप्त भुगतान किए गए थे। ईडी ने कहा कि इन लेनदेन के वास्तविक लाभकारी उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस मामले में जांच अभी जारी है।


 


शोभित जितेन्द्र

वार्ता

More News

केंद्र ने औषधि से संबंधित नियम, 2026 को किया अधिसूचित; 30 मिलीलीटर से ज़्यादा अल्कोहल-आधारित माउथवॉश 'अनुसूची के' से बाहर

10 Jul 2026 | 3:39 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) केंद्र सरकार ने औषधि से संबंधित नियम, 1945 में संशोधन करते हुए औषधि से संबंधित (दसवां संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत, 30 मिलीलीटर से ज़्यादा क्षमता वाली बोतलों या पैक में बेचे जाने वाले और 12 प्रतिशत से ज़्यादा एथिल अल्कोहल वाले माउथवॉश उत्पादों को 'अनुसूची के' के अंतर्गत मिली छूट से बाहर कर दिया गया है।.

see more..

प्रतापराव जाधव ने दिल्ली के वनरोपण अभियान में औषधीय पौधों को शामिल करने का सुझाव दिया

10 Jul 2026 | 3:32 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दिल्ली सरकार के व्यापक वनरोपण अभियान और दिल्ली रिज पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की पहल की सराहना करते हुए शहरी वन विकास में औषधीय पौधों को प्रमुखता से शामिल करने का सुझाव दिया है। .

see more..

दो दिन की यात्रा पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

10 Jul 2026 | 3:29 PM

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड पहुंचे , जहां न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हवाई अड्डे पर उनका खुद स्वागत किया।.

see more..

मानव-वन्यजीव संघर्ष नहीं, सह-अस्तित्व और सद्भाव बने पारिस्थितिकीय स्थिरता का मूल मंत्र : भूपेंद्र यादव

10 Jul 2026 | 3:02 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मानव-वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर राष्ट्रीय पोर्टल की शुरुआत करते हुए मानव-वन्यजीव के बीच संघर्ष की बजाय सह-अस्तित्व और सद्भाव की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यही पारिस्थितिकीय स्थिरता का मूल मंत्र होना चाहिए।.

see more..

उत्तर रेलवे 680 किलोमीटर मार्ग पर 'कवच 4.0' लगाने के ले 206 करोड़ रुपये परियोजना को मिली मंजूरी

10 Jul 2026 | 2:54 PM

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में रेवाड़ी-दिल्ली और शकूरबस्ती-बठिंडा खंड के 680 किलोमीटर मार्ग पर 'कवच 4.0' लगाया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए 206 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है।.

see more..