Friday, Jul 10 2026 | Time 16:27 Hrs(IST)
भारत


नंदीग्राम एक्सप्रेस के वायरल वीडियो पर टीटीई निलंबित, जांच के आदेश

नयी दिल्ली 07 जुलाई (वार्ता) रेलवे ने महाराष्ट्र में बल्हारशाह से दादर (मुंबई) के बीच चलने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस के एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कूपे को 'सुहागरात की सेज' के रूप में सजाने के मामले को गंभीरता से लिया है और इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में ट्रेन टिकट निरीक्षक (टीटीई) को निलंबित कर विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिये हैं।
रेलवे ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को नंदीग्राम एक्सप्रेस ( 11002 डाउन ट्रेन) के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कूपे में यात्रा कर रहे एक विवाहित जोड़े ने कूपे को सुहागरात के कक्ष की तरह सजा दिया था। इसके लिए उसने ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से डेकोरेटर की सेवाएं ली थीं। ऐसा करने से पहले सजाने वाले डेकोरेटर के प्रवेश के लिए कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। रेलवे ने इसे एक गंभीर चूक करार देते हुए संबंधित टीटीई को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
हनीमून कक्ष की तरह सजे ट्रेन के कूपे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर रेलवे अधिकारियों ने इसको संज्ञान में लिया। सोसल मीडिया पर इस रोमांटिक माहौल वाले ट्रेन कोच के वीडियो को लेकर नेट पर सक्रिय लोगों हैरानी, आश्चर्य और चटखारे भरी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
संतोष, मनोहर
वार्ता
More News

जींद और सोनीपीत के बीच जल्द दौड़ने लगेगी हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रेन संख्या 74010/74009 को मिली मंजूरी

10 Jul 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू होगा। .

see more..

बारह प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेंगी

10 Jul 2026 | 4:05 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि अब 12 प्रतिशत से अधिक इथाइल अल्कोहल युक्त दवाओं की बिक्री बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं की जा सकेगी।.

see more..

ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की प्राचीन धरोहरों की वापसी पर उपराष्ट्रपति ने जताई खुशी

10 Jul 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने तमिलनाडु की अमूल्य प्राचीन धरोहरों की ऑस्ट्रेलिया से वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उसके वास्तविक स्थान पर लौटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।.

see more..

केंद्र ने औषधि से संबंधित नियम, 2026 को किया अधिसूचित; 30 मिलीलीटर से ज़्यादा अल्कोहल-आधारित माउथवॉश 'अनुसूची के' से बाहर

10 Jul 2026 | 3:39 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) केंद्र सरकार ने औषधि से संबंधित नियम, 1945 में संशोधन करते हुए औषधि से संबंधित (दसवां संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत, 30 मिलीलीटर से ज़्यादा क्षमता वाली बोतलों या पैक में बेचे जाने वाले और 12 प्रतिशत से ज़्यादा एथिल अल्कोहल वाले माउथवॉश उत्पादों को 'अनुसूची के' के अंतर्गत मिली छूट से बाहर कर दिया गया है।.

see more..

प्रतापराव जाधव ने दिल्ली के वनरोपण अभियान में औषधीय पौधों को शामिल करने का सुझाव दिया

10 Jul 2026 | 3:32 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दिल्ली सरकार के व्यापक वनरोपण अभियान और दिल्ली रिज पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की पहल की सराहना करते हुए शहरी वन विकास में औषधीय पौधों को प्रमुखता से शामिल करने का सुझाव दिया है। .

see more..