Wednesday, Jul 15 2026 | Time 22:13 Hrs(IST)
भारत


भारत ने पश्चिम एशिया में हाल के हमलों से तनाव बढ़ने पर चिंता व्यक्त की, कहा बातचीत से करें समस्या का समाधान

नयी दिल्ली 08 जुलाई (वार्ता) भारत ने पश्चिम एशिया में हाल के हमलों और बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्रीय शांति सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पैदा हो सकता है।
भारत ने सभी पक्षों से संघर्ष के शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का मार्ग अपनाने का आग्रह किया है।
विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर बुधवार को वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत पश्चिम एशिया में हाल के हमलों और बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है, जो क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को फिर से निशाना बनाये जाने के बाद उत्पन्न हुए हैं।
मंत्रालय ने अपने वक्तव्य में कहा है कि ये घटनाक्रम क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने का जोखिम उत्पन्न करते हैं। भारत सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ ऊर्जा आपूर्ति और वाणिज्य के निर्बाध प्रवाह को बनाए रखने का आग्रह करता है।
वक्तव्य में कहा गया है," हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे संघर्ष के शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का मार्ग अपनाएँ।"
रिपोर्टों के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इन हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है।
संजीव अशोक
वार्ता
More News

जून में शहरों में बेरोजगारी बढ़ी, ग्रामीण इलाकों में कम हुई

15 Jul 2026 | 9:32 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) देश में जून महीने में बेरोजगारी की दर स्थिर रही है हालांकि शहरों में इसमें तेजी आयी है जबकि ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी घटी है। .

see more..

राष्ट्रीय महिला संगठन की सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील

15 Jul 2026 | 9:21 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय सामाजिक महिला संगठन ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से देशहित और मानवता के लिएअपना आमरण अनशन समाप्त करने की अपील की है।.

see more..

भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन का प्रीमियर विजन पेरिस के साथ समझौता, यूरोप के साथ वस्त्र व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

15 Jul 2026 | 8:52 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्त्र तथा परिधान व्यापार को मजबूत करने के लिए भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) और प्रीमियर विजन के बीच बुधवार को एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये गये।.

see more..

दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण करने के मामले में महज 11 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया

15 Jul 2026 | 8:43 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) दिल्ली की जनकपुरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपों से जुड़े एक मामले में महज 11 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल किया है। .

see more..

मंजीत महल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, रिवॉल्वर बरामद

15 Jul 2026 | 8:41 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने मंजीत महल गिरोह के वांछित सदस्य एवं गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार का उसके कब्जे से एक रिवॉल्वर और छह कारतूस बरामद किये हैं।.

see more..