Friday, Jul 10 2026 | Time 16:52 Hrs(IST)
भारत


तमिलनाडु के किसानों को केंद्र की बड़ी राहत, शिवराज ने खोपरा और तोतापुरी आम की सरकारी खरीद को दी मंजूरी

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के खोपरा और तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी खरीद को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दी गयी इस स्वीकृति से राज्य के किसानों को उनकी उपज का सही और लाभकारी मूल्य मिलेगा, जिससे वे बाजार के उतार-चढ़ाव और घाटे में फसल बेचने की मजबूरी से बच सकेंगे।
वर्ष 2026 के लिए तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने 'मूल्य समर्थन योजना' (पीएसएस) के तहत 87,226 टन खोपरा की खरीद को मंजूरी दी है। इसमें 87 हजार टन मिलिंग खोपरा और 226 टन बाल खोपरा शामिल है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर होने वाली इस पूरी खरीद का कुल मूल्य 1,049.16 करोड़ रुपये से अधिक होगा। सरकार के इस कदम से राज्य के खोपरा उत्पादक किसानों को सीधी आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री ने तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए 'बाजार हस्तक्षेप योजना' (एमआईएस) के तहत 96,879 टन आम की खरीद को हरी झंडी दिखायी है। इसके लिए 1,545.41 रुपये प्रति क्विंटल का 'बाजार हस्तक्षेप मूल्य' (एमआईपी) तय किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आम की बंपर पैदावार के समय बाजार में गिरती कीमतों से किसानों को बचाना और उनकी आय को स्थिर रखना है।
आलम अशोक
वार्ता
More News

चेक बाउंस मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की जेल की सजा सुनाई

10 Jul 2026 | 4:39 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कई चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की दोषी ठहराये जाने को बरकरार रखते हुए उन्हें सात मामलों में से प्रत्येक में तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई। ये सभी सजाएं साथ चलेंगी। .

see more..

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण को दुरूस्त करने के लिए समझौता ज्ञापन पर किये हस्ताक्षर

10 Jul 2026 | 4:20 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और आईपी ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान सीएसआईआर के पारंपरिक ज्ञान डिजिटल पुस्तकालय (सीएसआईआर-टीकेडीएल) तक पहुंच के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। .

see more..

जींद और सोनीपीत के बीच जल्द दौड़ने लगेगी हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रेन संख्या 74010/74009 को मिली मंजूरी

10 Jul 2026 | 4:16 PM

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच जल्द ही हाइड्रोजन ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू होगा। .

see more..

बारह प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेंगी

10 Jul 2026 | 4:05 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि अब 12 प्रतिशत से अधिक इथाइल अल्कोहल युक्त दवाओं की बिक्री बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं की जा सकेगी।.

see more..

ऑस्ट्रेलिया से तमिलनाडु की प्राचीन धरोहरों की वापसी पर उपराष्ट्रपति ने जताई खुशी

10 Jul 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने तमिलनाडु की अमूल्य प्राचीन धरोहरों की ऑस्ट्रेलिया से वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उसके वास्तविक स्थान पर लौटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।.

see more..