Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:56 Hrs(IST)
भारत


बंगलादेश लौटूंगी चाहे चुकानी पड़े कोई भी कीमत: शेख हसीना

बंगलादेश लौटूंगी चाहे चुकानी पड़े कोई भी कीमत: शेख हसीना

नयी दिल्ली 05 अगस्त ( वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्वदेश लौटने का इरादा जाहिर करते हुए कहा है कि वह इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। सुश्री हसीना ने बुधवार को यहां विदेशी मीडिया के संवाददाताओं को वर्जुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि वह स्वदेश लौटेंगी, चाहे उन्हें वहां जेल में डाल दिया जाये या मौत के घाट उतार जाये। सुश्री हसीना उनकी सरकार के खिलाफ बंगलादेश में 2024 में हुए हिंसक आंदोलन के बाद से निर्वासन में भारत में रह रही हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस वर्ष दिसंबर महीने में बंगलादेश लौटना चाहती हैं, जो उनके देश का 'विजय का महीना' है लेकिन तिथि की घोषणा सही समय आने पर करेंगी।




उन्होंने कहा, "मैं हमेशा यहां नहीं रह सकती और मुझे एक दिन अपने लोगों के पास लौटना होगा। मैं लौटना चाहती हूं क्योंकि लोग सुरक्षा और विकास के हकदार हैं। साथ ही वे लोकतंत्र के हकदार हैं। यहां सवाल है बंगलादेश को सही रास्ते पर लाने का। विकास, शांति और धर्मनिरपेक्षता के रास्ते पर लाने का।"




उन्होंने बंगलादेश की वर्तमान सरकार से मांग की कि आवामी लीग पर लगा प्रतिबंध हटाया जाए, राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाए और देश में अभिव्यक्ति की आजादी बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि जब वह स्वदेश लौटेंगी तो सरकार उन्हें गिरफ्तार करेगी या उन्हें रोकना चाहेगी, लेकिन वह डर के कारण अपने लोगों के लिए अपना फैसला नहीं बदलेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 1983 के बाद उन्हें सात बार गिरफ्तार किया गया और 19 बार उनकी हत्या करने की कोशिश की गयी।




सुश्री हसीना ने कहा कि 2024 का छात्र आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं था। उस दौरान संगठित समूह ने सत्ता बदलने का छात्रों का इस्तेमाल किया। जेलों से सभी आतंकवादियों और अपराधियों को रिहा किया गया तथा टेलीविजन संस्थानों और अखबारों पर हमले कराये गये। उन्होंने कहा कि आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ता की हत्याएं और गिरफ्तारी की गयीं और ये स्थिति आज भी जारी है। पत्रकारों, शिक्षाविदों, जजों और आम लोगोंं पर इस समय भी वहां जुल्म ढाये जा रहे हैं। बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सत्ता में आने के बाद भी वहां स्थिति नहीं बदली है।




शदाब, संतोष

वार्ता

More News

अरूणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा, सीमा की स्थिति ही चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों का आधार : भारत

11 Aug 2026 | 6:59 PM

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) भारत ने अरूणाचल प्रदेश को अपना अविभाज्य हिस्सा करार देते हुए कहा है कि चीन के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध सीमा की स्थिति पर आधारित होंगे और सीमा की स्थिति का इन संबंधों पर सीधा प्रभाव होगा। .

see more..

नेताजी की अस्थियाँ जापान से वापस लाने की याचिका पर केंद्र को सुप्रीम नोटिस

11 Aug 2026 | 6:32 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 80 वर्षीया बेटी अनीता फफ की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया जिसमें जापान में टोक्यो स्थित रेंकोजी मंदिर में 1945 से रखी नेताजी की अस्थियों को वापस लाने की मांग की गयी है।.

see more..

धान का रकबा गिरा, गन्ना कपास भी हुए पीछे

11 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ सीजन में अब तक कुल 967.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (985.89 लाख हेक्टेयर)की तुलना में 17.96 लाख हेक्टेयर कम है। .

see more..

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां साझा कीं

11 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने मंगलवार को 11वें जिला कलेक्टर पेयजल संवाद का आयोजन किया जिसमें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुए संवाद में जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन में तेजी लाने और जिलों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने पर चर्चा हुई।.

see more..

सीजेपी ने सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के सामाजिक ऑडिट के लिए शुरू किया अभियान

11 Aug 2026 | 6:06 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ग्रामीण भारत के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे का आकलन करने और उसमें सुधार लाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी नागरिक-नेतृत्व वाले अभियान की घोषणा की है।.

see more..