Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:27 Hrs(IST)
भारत


सभी भर्ती पेंशन मामलों के लिए नियमित पीपीओ नंबर आवंटन की नयी व्यवस्था लागू

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली-सभी भर्ती (एनपीएस-एआर) के तहत पेंशन मामलों में अस्थायी पेंशन भुगतान आदेश (पीपीपीओ) नंबर के स्थान पर नियमित 12 अंकों वाले पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) नंबर आवंटित करने की नयी व्यवस्था लागू की है। इसके लिए केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय (सीपीएओ) ने एक ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 31 जुलाई, 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से सभी प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रकों (प्र. सीसीए), मुख्य लेखा नियंत्रकों (सीसीए), लेखा नियंत्रकों (सीए) और महालेखाकारों (एजी) को निर्देश दिया है कि उनके अधीनस्थ वेतन एवं लेखा कार्यालय (पीएओ) पेंशन मामलों को अधिकृत बैंकों को भेजने से पहले इस नयी ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करें।
कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, यह ऑनलाइन सुविधा 'एन' शृंखला में जारी अस्थायी पीपीओ नंबरों के स्थान पर नियमित 12 अंकों वाले पीपीओ नंबर आवंटित करने के लिए विकसित की गयी है, जिससे एनपीएस-एआर पेंशन मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। यह सुविधा सीपीएओ पोर्टल पर सभी संबंधित पीएओ के लिए उपलब्ध करा दी गयी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नयी व्यवस्था का उद्देश्य पेंशन मामलों को सीपीएओ से अधिकृत पेंशन वितरण बैंकों तक निर्बाध रूप से स्थानांतरित करना है। इसे नियंत्रक महालेखा कार्यालय (सीजीए) और सीपीएओ द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों तथा प्रक्रियाओं के साथ लागू किया जाएगा।
कार्यालय ज्ञापन के साथ जारी उपयोगकर्ता पुस्तिका के अनुसार, पीएओ इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नियमित पीपीओ आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे अस्थायी पीपीओ नंबरों की पहचान करेंगे, पेंशनभोगी का विवरण सत्यापित करेंगे और नियमित 12 अंकों का पीपीओ नंबर जारी करने के बाद ही संबंधित पेंशन प्रकरण अग्रेषित करेंगे। नियमित पीपीओ नंबर आवंटित होने के बाद प्रणाली इसकी पुष्टि भी उपलब्ध कराएगी।
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

मक्का रक्षा समझौता: अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगा भारत

11 Aug 2026 | 7:24 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) भारत ने सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर सधी हुई प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठायेगा। .

see more..

अरूणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा, सीमा की स्थिति ही चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों का आधार : भारत

11 Aug 2026 | 6:59 PM

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) भारत ने अरूणाचल प्रदेश को अपना अविभाज्य हिस्सा करार देते हुए कहा है कि चीन के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध सीमा की स्थिति पर आधारित होंगे और सीमा की स्थिति का इन संबंधों पर सीधा प्रभाव होगा। .

see more..

नेताजी की अस्थियाँ जापान से वापस लाने की याचिका पर केंद्र को सुप्रीम नोटिस

11 Aug 2026 | 6:32 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 80 वर्षीया बेटी अनीता फफ की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया जिसमें जापान में टोक्यो स्थित रेंकोजी मंदिर में 1945 से रखी नेताजी की अस्थियों को वापस लाने की मांग की गयी है।.

see more..

धान का रकबा गिरा, गन्ना कपास भी हुए पीछे

11 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ सीजन में अब तक कुल 967.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (985.89 लाख हेक्टेयर)की तुलना में 17.96 लाख हेक्टेयर कम है। .

see more..

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां साझा कीं

11 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने मंगलवार को 11वें जिला कलेक्टर पेयजल संवाद का आयोजन किया जिसमें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुए संवाद में जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन में तेजी लाने और जिलों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने पर चर्चा हुई।.

see more..