Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:11 Hrs(IST)
भारत


जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करे केंद्र : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य के दर्जे को तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 370 हटाए जाने और तत्कालीन राज्य के पुनर्गठन के सात वर्ष बाद भी केंद्र सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है।
कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं, इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार के अधिकारों पर उपराज्यपाल का वर्चस्व बना हुआ है। इस व्यवस्था को संविधान की संघीय भावना के विपरीत बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को अन्य राज्यों की तरह पूर्ण लोकतांत्रिक स्वशासन का अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक रूप से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का कई बार आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं किया गया है। कांग्रेस की मांग है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को तत्काल और बिना किसी शर्त के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेे और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को पूर्ण संवैधानिक अधिकार देने तथा संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और संघीय सिद्धांतों का पालन करना सुनिश्चित करे।
अभिनव शोभित
वार्ता
More News

अरूणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा, सीमा की स्थिति ही चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों का आधार : भारत

11 Aug 2026 | 6:59 PM

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) भारत ने अरूणाचल प्रदेश को अपना अविभाज्य हिस्सा करार देते हुए कहा है कि चीन के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध सीमा की स्थिति पर आधारित होंगे और सीमा की स्थिति का इन संबंधों पर सीधा प्रभाव होगा। .

see more..

नेताजी की अस्थियाँ जापान से वापस लाने की याचिका पर केंद्र को सुप्रीम नोटिस

11 Aug 2026 | 6:32 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 80 वर्षीया बेटी अनीता फफ की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया जिसमें जापान में टोक्यो स्थित रेंकोजी मंदिर में 1945 से रखी नेताजी की अस्थियों को वापस लाने की मांग की गयी है।.

see more..

धान का रकबा गिरा, गन्ना कपास भी हुए पीछे

11 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ सीजन में अब तक कुल 967.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (985.89 लाख हेक्टेयर)की तुलना में 17.96 लाख हेक्टेयर कम है। .

see more..

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां साझा कीं

11 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने मंगलवार को 11वें जिला कलेक्टर पेयजल संवाद का आयोजन किया जिसमें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुए संवाद में जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन में तेजी लाने और जिलों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने पर चर्चा हुई।.

see more..

सीजेपी ने सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के सामाजिक ऑडिट के लिए शुरू किया अभियान

11 Aug 2026 | 6:06 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ग्रामीण भारत के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे का आकलन करने और उसमें सुधार लाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी नागरिक-नेतृत्व वाले अभियान की घोषणा की है।.

see more..