Monday, Sep 7 2026 | Time 14:08 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


उपमुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे पर सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट पर जताया भरोसा

श्रीनगर, 09 अक्टूबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता सुरिंदर चौधरी ने उम्मीद जतायी है कि राज्य का दर्जा बहाल करने से जुड़ी याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय जम्मू-कश्मीर के लोगों को न्याय प्रदान करेगा।
उपमुख्यमंत्री ने श्रीनगर में गुरूवार को संवाददाताओं से कहा, "शेर-ए-कश्मीर शेख मुहम्मद अब्दुल्ला से लेकर डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला तक, हमने हमेशा भारत के संविधान और भारत के लोकतंत्र पर भरोसा किया है और हम उन पर भरोसा करते रहेंगे।"
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को विश्वास है कि उच्चतम न्यायालय युवाओं, किसानों, मजदूरों, दुकानदारों और दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों सहित समाज के सभी वर्गों की भावनाओं को ध्यान में रखेगा।
उन्होंने कहा, "भारत का उच्चतम न्यायालय जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार युवाओं की पुकार सुनेगा और उन माताओं की आवाज़ भी सुनेगा जिन्होंने अपने बेटों को इस उम्मीद के साथ पाला कि एक दिन उन्हें नौकरी मिल जाएगी।"

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर मेहनती कश्मीरी, "चाहे वह ऑटो चालक हो, टैक्सी चालक हो, मज़दूर हो या रेत खोदने वाला हो", अपने परिवार के लिए एक ही सपना देखता है और अदालत का फ़ैसला उनकी आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में पिछले एक साल से निर्वाचित सरकार सत्ता में है और इसे लोगों ने चुना है, लेकिन इसे अभी भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय जम्मू-कश्मीर के पक्ष में फैसला देगा, जहाँ भाईचारा और आतिथ्य दुनिया भर में जाना जाता है। इसका राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए, ताकि यहां का हर व्यक्ति सम्मान के साथ रह सके।"
सैनी जितेन्द्र
वार्ता
More News

बडगाम मुठभेड़ में मारा गया लश्कर आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था : पुलिस

05 Sep 2026 | 4:24 PM

श्रीनगर, 05 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम ज़िले में मारे गये आतंकवादी की पहचान यासिर के तौर पर की है। .

see more..

टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा: आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पेश करेंगी शिक्षा मंत्री सकीना इटू

05 Sep 2026 | 4:17 PM

श्रीनगर, 05 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने शनिवार को घोषणा की कि उच्चतम न्यायालय के सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य बनाये जाने के फैसले से उपजी चिंताओं के बीच, सरकार आगामी विधानसभा सत्र में इस संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव लेकर आएगी।.

see more..

कश्मीर में जंगली सूअरों के मूल का पता लगाने के लिए जेनेटिक अध्ययन शुरू

05 Sep 2026 | 2:59 PM

श्रीनगर, 05 सितंबर (वार्ता) कश्मीर घाटी में जंगली सूअरों की तेजी से बढ़ती आबादी के मूल का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने आनुवांशिक शोध कार्य शुरू कर दिया है।.

see more..

एनसीबी ने जम्मू-कश्मीर में हेरोइन सप्लाई के दो रास्तों का किया पर्दाफाश, एक महीने में करीब सात किग्रा हेरोइन जब्त

05 Sep 2026 | 2:12 PM

जम्मू, 05 सितंबर (वार्ता) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू क्षेत्रीय इकाई ने एक बड़े खुफिया अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर में हेरोइन पहुंचाने के दो अलग-अलग रास्तों का भंडाफोड़ किया है। इसमें एक रास्ता पाकिस्तान से सीधे उरी सेक्टर के जरिये और दूसरा पंजाब के रास्ते इस्तेमाल हो रहा था।.

see more..

उमर ने दिल्ली में शाह से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की अपील की

05 Sep 2026 | 12:50 AM

श्रीनगर , 04 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य का दर्जा बहाल करने, कामकाज के नियमों को अंतिम रूप देने और आरक्षण को तर्कसंगत बनाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। .

see more..