Wednesday, Jan 21 2026 | Time 11:37 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


श्रीनगर में पुलिस ने मेडिकल दुकानों और फार्मेसियों का निरीक्षण किया

श्रीनगर, 07 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को पारदर्शिता बढ़ाने, गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए जगहों के गलत इस्तेमाल को रोकने और स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के वास्ते यहां के मेडिकल दुकानों, केमिस्ट और फार्मेसियों का निरीक्षण किया।
पुलिस ने कहा कि यह निरीक्षण स्वास्थ्य संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों के तहत किए गये।
गौरतलब है कि पिछले महीने जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवातुल हिंद के अंतर-राज्यीय मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ था, जिसके बारे में माना जाता है कि इस संगठन का दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार धमाके के पीछे हाथ था। इस मॉड्यूल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए थे। जिन लोगों के पास से विस्फोट बरामद किये गये थे, उनमें चार डॉक्टर थे, जिनमें से तीन कश्मीर के थे।
पिछले महीने जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में एक लॉकर से एक राइफल ज़ब्त की थी, जिसका लाइसेंस ब्लास्ट के एक आरोपी ने नाम पर था। पुलिस ने बताया कि ये निरीक्षण मेडिकल दुकानों का अवैध या खतरनाक सामानों को गैर-कानूनी तरीके से रखने , गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने और मेडिकल संस्थानों के अंदरूनी सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए किए गये। पुलिस ने बताया कि दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और कैश बुक की अच्छी तरह से जांच की गई, और दुकान मालिकों को सही सुरक्षा मानक और ज़रूरी दस्तावेज की ज़रूरतों को बनाए रखने को कहा गया।
जांच के दौरान पुलिस टीमों ने स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड के सही रखरखाव, खरीदारों के लिए पहचान सत्यापन प्रक्रियाओं, सुरक्षा से संबंधित दिशानिर्देश के पालन और लाइसेंस की वैधता तथा नियामक नियमों के पालन की जांच की। पुलिस ने बताया कि दुकान मालिकों को बढ़े हुए सुरक्षा हालात के बारे में बताया गया। उनसे सतर्क रहने, संदिग्ध लेन-देन की तुरंत रिपोर्ट करने और कामकाज में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने का आग्रह किया गया। शहर में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ऐसी जांच नियमित रूप से की जायेगी।
संतोष जितेन्द्र
वार्ता
More News

कश्मीर में गणतंत्र दिवस से पहले सतर्क सुरक्षा बलों ने टाला हादसा, आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया

20 Jan 2026 | 8:15 PM

श्रीनगर, 20 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले मंगलवार को श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाकर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।.

see more..

उपराज्यपाल ने श्रीनगर में फिर से बनाए गये अमीरा कदल पुल का उद्घाटन किया

20 Jan 2026 | 7:06 PM

श्रीनगर, 20 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को यहां फिर से बनाये गये लकड़ी के अमीरा कदल पुल का उद्घाटन करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि शहरी बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण एक ऐसे पुल के रूप में काम करना चाहिये जो शहर की समृद्ध विरासत को वर्तमान की ज़रूरतों से खूबसूरती से जोड़ता है। .

see more..

जम्मू को कश्मीर से अलग नहीं किया जा सकता: फारूक

20 Jan 2026 | 3:18 PM

जम्मू, 20 जनवरी (वार्ता) जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू को कश्मीर से अलग नहीं किया जा सकता और वह ऐसे किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं करते जो इस विचार का समर्थन करता है।.

see more..

श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद विस्फोटक को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय किया

20 Jan 2026 | 2:28 PM

श्रीनगर, 20 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद संदिग्ध विस्फोटक को मंगलवार को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर दिया। .

see more..

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक ने गणतंत्र दिवस 2026 से पहले कड़ी निगरानी के आदेश दिए

19 Jan 2026 | 10:00 PM

श्रीनगर, 19 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने सोमवार को अधिकारियों को गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया।.

see more..