Monday, Jan 19 2026 | Time 02:27 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


कश्मीर में ईओडब्ल्यू ने 53 लाख की जमीन धोखाधड़ी मामले में दर्ज किया आरोपपत्र

श्रीनगर, 13 दिसंबर (वार्ता) कश्मीर पुलिस ने ज़मीन बिक्री के धोखाधड़ी मामले में श्रीनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपपत्र दायर किया है, जिसमें श्रीनगर के चार निवासियों को धोखाधड़ी और आपराधिक साज़िश में कथित भूमिका के लिए नामज़द आरोपी बनाया है।
पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपपत्र इसी साल दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तारिक अहमद हाजम, गुलाम हसन मीर, मोहम्मद सुल्तान मीर उर्फ सुल्ला और अब्दुल रज़ाक मीर के खिलाफ दायर किया गया। ये सभी श्रीनगर के बारथाना कमरवारी के निवासी हैं। चारों पर रणबीर पीनल कोड की धारा 420 और 120-बी के तहत सज़ा योग्य अपराधों का आरोप लगाया गया है। ईओडब्ल्यू ने कहा कि आरोपियों ने ज़मीन बेचने के बहाने शिकायतकर्ता और उसके पिता से 53 लाख रुपये धोखे से लिये थे।
उन्होंने कहा, “ ईओडब्ल्यू की शुरुआती जांच और बाद की जांच में पता चला कि आरोपियों ने मिलीभगत से पूरी राशि ले ली, लेकिन उसी ज़मीन के टुकड़े को धोखे से दूसरे लोगों को बेच दिया और उसके कुछ हिस्से अपने परिवार के सदस्यों के नाम भी हस्तांतरित कर दिये। ”
ईओडब्ल्यू ने कहा कि मौखिक और दस्तावेज़ी सबूतों की बारीकी से जांच के बाद, जांचकर्ताओं ने यह साबित किया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धोखा देने के लिए जानबूझकर आपराधिक साज़िश रची थी और श्रीनगर के एस्टेट बारथाना में 2.09 कनाल ज़मीन के लिए दी गयी रकम को गैर-कानूनी तरीके से हड़प लिया था। इस मामले अब अदालती फैसला आने वाला है।
संतोष.श्रवण
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क क्षेत्र में नाले में डूबने से एक युवक की मौत

18 Jan 2026 | 5:42 PM

ग्रेटर नोएडा 18 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 150 में शनिवार देर रात एक कार के गहरे पानी के नाले में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गयी। .

see more..

मस्जिदों और इमामों की प्रोफाइलिंग के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं: दरख्शां अंद्राबी

16 Jan 2026 | 8:36 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष और भाजपा नेता दरख्शां अंद्राबी ने शुक्रवार को कहा कि मस्जिदों और इमामों की प्रोफाइलिंग को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा के उद्देश्य से की जा रही है।.

see more..

अनंतनाग में भ्रष्टाचार के मामले में दो गिरफ्तार

16 Jan 2026 | 8:33 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और चौकीदार को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जेकेएमसी ने 2025 में डॉक्टर पंजीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि

16 Jan 2026 | 5:07 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) जम्मू - कश्मीर चिकित्सा परिषद (जेकेएमसी) ने पिछले साल रिकॉर्ड 2,381 स्थायी पंजीकरण किये, जो 2024 के मुकाबले 80 प्रतिशत ज्यादा है।.

see more..

बम निरोधक दस्ते ने बारामूला में सैन्य इकाई में मिले मोर्टार बम को निष्क्रिय किया

16 Jan 2026 | 3:30 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में शुक्रवार को एक सैन्य इकाई में मिले 51 एमएम के ज़िंदा मोर्टार बम को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। .

see more..