Monday, Jan 19 2026 | Time 02:09 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


पर्यटन स्थलों का लंबे समय तक बंद रहना सामान्य स्थिति के दावों को कमजोर करता है : सीएम उमर

श्रीनगर, 13 दिसंबर (वार्ता) जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पर्यटन स्थलों का लंबे समय तक बंद रहने का मतलब है कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य नहीं है।
श्री उमर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला बिना पर्याप्त सलाह-मशविरे के लिया गया था। उन्होंने गुलमर्ग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला उनका होता, तो वह अब तक उन सभी को फिर से खोल चुके होते।
उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार की भूमिका सिर्फ आधारभूत ढ़ांचा खड़ा करने तक सीमित है, जबकि पर्यटन स्थलों को बंद करने के फैसले बिना पर्याप्त सलाह-मशविरे के लिए जाते हैं। श्री उमर ने कहा, "हम सिर्फ आधारभूत ढ़ांचा खड़ा कर सकते हैं। जगहों को बंद करने का फैसला हमारा नहीं है और दुर्भाग्य से जब ऐसे फैसले लिए जाते हैं तो हम जैसे लोगों से कोई सलाह नहीं ली जाती।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर ने अतीत में खासकर 1996 के बाद जब पर्यटन धीरे-धीरे फिर से शुरू हुआ, तब भी कहीं अधिक मुश्किल हालात का सामना किया था, फिर भी उस समय पर्यटन स्थलों को बंद नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "आज जगहें बंद हैं। मैं चाहता हूं कि इन फैसलों की समीक्षा की जाए और इन जगहों को चरणबद्ध तरीके से एक-एक करके फिर से खोला जाए।"
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय गाइड के मारे जाने के बाद एलजी प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू और कश्मीर में लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद करने की घोषणा की थी। तब से लगभग 30 पर्यटन स्थलों को फिर से खोल दिया गया है।
पंकज, मधुकांत
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क क्षेत्र में नाले में डूबने से एक युवक की मौत

18 Jan 2026 | 5:42 PM

ग्रेटर नोएडा 18 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 150 में शनिवार देर रात एक कार के गहरे पानी के नाले में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गयी। .

see more..

मस्जिदों और इमामों की प्रोफाइलिंग के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं: दरख्शां अंद्राबी

16 Jan 2026 | 8:36 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष और भाजपा नेता दरख्शां अंद्राबी ने शुक्रवार को कहा कि मस्जिदों और इमामों की प्रोफाइलिंग को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा के उद्देश्य से की जा रही है।.

see more..

अनंतनाग में भ्रष्टाचार के मामले में दो गिरफ्तार

16 Jan 2026 | 8:33 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और चौकीदार को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जेकेएमसी ने 2025 में डॉक्टर पंजीकरण में अभूतपूर्व वृद्धि

16 Jan 2026 | 5:07 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) जम्मू - कश्मीर चिकित्सा परिषद (जेकेएमसी) ने पिछले साल रिकॉर्ड 2,381 स्थायी पंजीकरण किये, जो 2024 के मुकाबले 80 प्रतिशत ज्यादा है।.

see more..

बम निरोधक दस्ते ने बारामूला में सैन्य इकाई में मिले मोर्टार बम को निष्क्रिय किया

16 Jan 2026 | 3:30 PM

श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में शुक्रवार को एक सैन्य इकाई में मिले 51 एमएम के ज़िंदा मोर्टार बम को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। .

see more..