Thursday, Jan 15 2026 | Time 05:26 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


स्कूल में सेल्फी लेने से रोकने पर छात्र ने जाम गेट से कूदकर की आत्महत्या

खरगोन, 07 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में सेल्फी लेने से रोकने पर एक आदिवासी छात्र ने आज पर्यटक स्थल जाम गेट से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि 17 वर्षीय बारहवीं कक्षा का छात्र राज ओसारी जाम गेट से कूद गया और खाई में मिला। कूदने के दौरान उसके रिश्तेदार और जाम गेट के चौकीदार ने उसे समझाया, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। उसे मंडलेश्वर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मंडलेश्वर क्षेत्र के काकड़ खोदरी गांव का निवासी था।
उन्होंने बताया कि वह मंडलेश्वर क्षेत्र के गुलावद स्थित सरकारी छात्रावास में रहता था और वहीं के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था।
उसके चाचा जितेंद्र ओसारी ने पुलिस को दिए कथन में बताया कि छात्रावास अधीक्षक प्रकाश गिरवाल ने स्कूल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की शिकायत को लेकर उन्हें बुलाया था। स्कूल प्रिंसिपल केसी सांड ने बुधवार को स्कूल में सेल्फी लेने पर राज पर आपत्ति जताई थी लेकिन उसने प्रिंसिपल को आत्महत्या करने या स्कूल से भाग जाने की धमकी दी।
चिंतित प्रिंसिपल ने छात्रावास अधीक्षक से परिवार के सदस्यों को बुलाने और मामले को सुलझाने के लिए कहा। जब उसके रिश्तेदार कृष्णा और उसका बेटा गणेश उससे मिलने स्कूल आए, तो राज भाग गया। वे सभी उन्हें खोजने गए, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में राज स्कूल आया और छात्रावास अधीक्षक ने तत्काल उसके रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। वे फिर से रात साढ़े नौ बजे छात्रावास पहुंचे, लेकिन राज छात्रावास की चारदीवारी फांदकर भाग गया।
वह देर रात स्कूल आया और आज सुबह नाश्ता करने के बाद छात्रावास से भाग गया। प्रिंसिपल ने कर्मचारियों से उसे पकड़ने के लिए कहा। वे उसके पीछे भागे लेकिन उसे बचा नहीं पाए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने अब तक की जांच के आधार पर संभावना जताई है कि मोबाइल से जुड़ी घटना के कारण परिजनों द्वारा डांटने के डर से उसने यह कदम उठाया है। उन्होंने अन्य किसी संभावनाओं से इंकार ना करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सं बघेल
वार्ता
More News

फोर्टीफाइड राइस टेंडर में 200 करोड़ का घोटाला: कांग्रेस

14 Jan 2026 | 10:39 PM

रायपुर, 14 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए जरूरी फोर्टीफाइड राइस के टेंडर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टेंडर की शर्तों में धोखाधड़ी से बदलाव करके लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दिया गया है।.

see more..

राजनांदगांव में पहली बार 'फ्ली मार्केट' का दिखा जबरदस्त क्रेज संगीत

14 Jan 2026 | 10:37 PM

राजनांदगांव, 14 जनवरी 2026 ( वार्ता ) संस्कारधानी में उदयाचल संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'फ्ली मार्केट' ने सफलता के नए आयाम गढ़ दिए हैं। विगत 9 और 10 जनवरी को आयोजित इस भव्य मेले में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। .

see more..

खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के प्रचार हेतु ‘मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

14 Jan 2026 | 10:03 PM

बालोद, 14 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बालोद जिले में बुधवार को ‘मशाल गौरव यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..

तीन दिवसीय जशपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहग्राम बगिया में हुआ भव्य स्वागत

14 Jan 2026 | 9:59 PM

रायपुर, 14 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार से तीन दिवसीय जशपुर जिले के प्रवास पर हैं। दौरे के प्रथम दिन मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे, जहां हेलीपैड पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।.

see more..

पैरोल पर बाहर आए 5 वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 9:55 PM

देहरादून, 14 जनवरी (वार्ता) पैरोल पर जेल से बाहर आए और विगत 5 सालों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।.

see more..