Saturday, Jul 11 2026 | Time 20:02 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


अंबिकापुर में छात्रों ने महाविद्यालय में समस्याओं को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

अंबिकापुर 09 सितम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर में आजाद सेवा छात्र मोर्चा के बैनर तले राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समस्याओं को लेकर छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों ने महाविद्यालय की 16 प्रमुख समस्याओं को लेकर एक प्रतीकात्मक गुलदस्ता बनाया और उसे प्राचार्य को भेंट किया। छात्रों का आरोप है कि बार-बार समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत 16 सूत्रीय मांगों में पुस्तकालय में अद्यतन पुस्तकों और पत्रिकाओं की कमी , प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरणों का अभाव , शौचालय और पेयजल की अस्वच्छ स्थिति एवं शिक्षकों की नियमित अनुपस्थिति सहित कई मांगे शामिल है।
आजाद सेवा छात्र संघ के पदाधिकारी रचित मिश्रा ने कहा, "हमने कई बार प्रबंधन के सामने इन मुद्दों को उठाया, लेकिन हर बार हमें खाली वादों के सिवा कुछ नहीं मिला। आज का यह 'गुलदस्ता' हमारी निराशा की अभिव्यक्ति है।"
महाविद्यालय की प्राचार्य स्नेह लता श्रीवास्तव ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा, "छात्रों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा। हम इन मुद्दों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करेंगे।"
सारथी , जांगिड़
वार्ता
More News

कोल्ड स्टोरेज संचालक पर दो करोड़ से अधिक की दाल हड़पने का आरोप

11 Jul 2026 | 7:51 PM

ग्वालियर, 11 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक कारोबारी ने कोल्ड स्टोरेज संचालक पर करीब 2.25 करोड़ रुपये मूल्य की दाल हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर अदालत के निर्देश पर अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।.

see more..

हत्या के मामले में सज़ायाफ्ता बंदी पैरोल के बाद फरार, प्रकरण दर्ज

11 Jul 2026 | 7:46 PM

ग्वालियर, 11 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल से 16 दिन की पैरोल पर रिहा हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक बंदी नियत अवधि पूरी होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। इस पर पुलिस ने बंदी और उसके जमानतदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 4.25 लाख की साइबर ठगी

11 Jul 2026 | 7:41 PM

उज्जैन, 11 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की नीलगंगा थाना पुलिस ने एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 4.25 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले कथित मास्टरमाइंड को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है।.

see more..

एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर का सप्तम दीक्षांत समारोह संपन्न

11 Jul 2026 | 7:38 PM

ग्वालियर, 11 जुलाई (वार्ता) अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (एबीवी-आईआईआईटीएम), ग्वालियर का सप्तम दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के 360 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में वक्ताओं ने विद्यार्थियों से ज्ञान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।.

see more..

बकाया मानदेय और लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन

11 Jul 2026 | 7:34 PM

बैतूल, 11 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने वर्ष 2018 में घोषित बढ़े हुए मानदेय की 48 माह की बकाया राशि ब्याज सहित दिलाने तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।.

see more..