Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:55 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बिहार चुनाव मे पीके दर्शक की भूमिका मे : ठाकुर

सागर, 31 अक्टूबर (वार्ता) लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने आज कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव मे जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर (पीके) दर्शक की भूमिका में हैं।
श्री ठाकुर सागर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव में राजग और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। पीके की आम लोगों मे कोई राजनीतिक साख नहीं है।
उन्होंने कहा कि पीके का राजनीतिक दृष्टिकोण साफ नहीं है। विभिन्न राजनीतिक दलों के सलाहकार और बिहार के राजनैतिक दल के प्रमुख पदाधिकारी रहे पीके बिहार चुनाव मे कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाएंगे।
सं गरिमा
वार्ता
More News

धमतरी में संतोष नेताम मेमोरियल टूर्नामेंट कप का आयोजन, प्रशासन बनाम मीडिया मैत्री क्रिकेट मैच संपन्न

13 Dec 2025 | 8:12 PM

धमतरी, 13 दिसंबर (वार्ता)छत्तीसगढ़ में धमतरी जिला प्रशासन द्वारा संतोष नेताम मेमोरियल टूर्नामेंट कप का आयोजन रुद्री स्थित खेल मैदान में किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 6 दिसंबर से प्रारंभ होकर 18 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता दल को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।.

see more..

केरल की राजनीति में बदलाव की शुरुआत, विकास पर जनता ने जताया भरोसा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

13 Dec 2025 | 7:41 PM

रायपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा–एनडीए को मिले जनसमर्थन को राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम केरल में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।.

see more..

मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में निजी एम्बुलेंस संचालकों की गुंडागर्दी, तीन आरोपी गिरफ्तार

13 Dec 2025 | 7:35 PM

राजनांदगांव, 13 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने का मामला सामने आया है। अनाधिकृत रूप से निजी एम्बुलेंस खड़ी करने से मना करने पर निजी एम्बुलेंस संचालकों द्वारा अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। मामले में लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।.

see more..

आकांक्षा महिला स्व-सहायता समूह की पोषण आहार यूनिट से 366 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण आहार, महिलाओं को रोजगार का नया अवसर

13 Dec 2025 | 7:28 PM

रायपुर, 13 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ के सूरजपुर जिले में महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस) अंतर्गत आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा द्वारा स्थापित पूरक पोषण आहार निर्माण यूनिट से जिले के 366 आंगनबाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार की आपूर्ति की जाएगी।.

see more..

वित्त मंत्री ने भाठनपाली-बिंजकोट में 6.26 करोड़ रुपए के सडक निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

13 Dec 2025 | 7:25 PM

रायपुर, 13 दिसम्बर (वार्ता)छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा को मजबूत करने और विकास कार्यों को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम भाठनपाली एवं बिंजकोट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 6 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर जिले को महत्वपूर्ण विकास सौगात दी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। .

see more..