Wednesday, Jan 21 2026 | Time 11:35 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भोपाल-काचेगुड़ा-मदार के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

भोपाल, 12 दिसंबर (वार्ता) रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से होते हुए काचेगुड़ा-मदार-काचेगुड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी एवं भोपाल होकर जायेगी।
भोपाल रेल मंडल के सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 07733 काचेगुड़ा-मदार स्पेशल काचेगुड़ा से 23 दिसंबर को 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इटारसी 21.00 बजे एवं भोपाल 23.10 बजे होते हुए तीसरे दिन मदार 13.00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 07734 मदार-काचेगुड़ा स्पेशल मदार से 28 दिसंबर को 18.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन भोपाल 10.10 बजे एवं इटारसी 12.10 बजे होते हुए तीसरे दिन 10.00 बजे काचेगुड़ा पहुंचेगी।
इस गाड़ी का ठहराव मलकाजगिरी, मेडचल, कमारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चितौडगढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद और अजमेर स्टेशनों पर रहेंगा।
हरपाल , जांगिड़
वार्ता
More News

बीजापुर में फिर नक्सली वारदात पूर्व सरपंच की निर्मम हत्या, नक्सलियों के आतंक से गांव में दहशत

21 Jan 2026 | 10:52 AM

बीजापुर, 21 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार देर शाम को एक पूर्व सरपंच भीमा मडकम की निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। .

see more..

बीजेपी के छोटे नेताओं का भी पेट बड़ा हो गया, कार्यकर्ता वहीं के वहीं रह गये : पटवारी

21 Jan 2026 | 10:46 AM

खरगोन, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के छोटे-छोटे नेताओं का भी पेट बड़ा हो गया है, जबकि कार्यकर्ता वहीं के वहीं रह गए हैं। .

see more..

जनसुनवाई में जनसुनवाई को ही बंद करने का आवेदन लेकर पहुंच गया युवक

21 Jan 2026 | 10:31 AM

आगर-मालवा, 21 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में प्रशासनिक लापरवाही से परेशान हो चुका एक युवक कलेक्टर की जनसुनवाई में जनसुनवाई को ही बंद करने का आवेदन लेकर पहुंच गया।.

see more..

जनजातीय विकास सशक्तिकरण सम्मेलन में बोले राज्यपाल बदलाव की बुनियाद शिक्षा

20 Jan 2026 | 8:33 PM

भोपाल, 20 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा ही बदलाव की सशक्त बुनियाद है। शिक्षा के माध्यम से ही परिवार, समाज और देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक बच्चा, चाहे वह बालक हो या बालिका, सभी को शिक्षा के समान अवसर मिलना चाहिए। शिक्षित बच्चे ही एक मजबूत, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र की नींव रखते हैं।.

see more..

निवेश, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के जरिए मध्यप्रदेश का विकास एजेंडा दावोस में रखेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

20 Jan 2026 | 8:29 PM

भोपाल, 20 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दावोस प्रवास के दौरान वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश की निवेश नीति, औद्योगिक क्षमताओं और उपलब्ध निवेश अवसरों को अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और नीति-निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। वे औद्योगिक निवेश, उन्नत तकनीक, पर्यटन, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और रक्षा उत्पादन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में राज्य की तैयारियों, नीतिगत स्पष्टता और दीर्घकालिक विकास दृष्टि की विस्तार से जानकारी देंगे।.

see more..