Wednesday, Jul 15 2026 | Time 22:42 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


बस्तर के कार्लाकोंटा में पहली बार पहुंची बिजली, 43 परिवारों के घर रोशन

जगदलपुर, 09 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सुदूर वनांचल स्थित कार्लाकोंटा गांव में पहली बार बिजली पहुंचने से 43 आदिवासी परिवारों के घर रोशन हो गये हैं। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का यह कार्य विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना के तहत किया गया है।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, लोहंडीगुड़ा विकासखंड का यह गांव घने जंगलों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण वर्षों से बिजली की सुविधा से वंचित था। ग्रामीणों की मांग के बाद प्रशासन ने गांव में बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की।
परियोजना के तहत तीन किलोमीटर लंबी 11 केवी विद्युत लाइन और 4.9 किलोमीटर लो टेंशन (एलटी) लाइन बिछाने के साथ 25 केवी क्षमता के चार ट्रांसफार्मर स्थापित किये गये हैं। इस पर 99.19 लाख रुपये की लागत आई है।
बिजली पहुंचने से ग्रामीणों को घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई में सुविधा मिलेगी तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सेवाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
पंकज. शादाब
वार्ता
More News

कांग्रेस ने नकटी विस्थापन मुद्दे पर 14 किमी पदयात्रा निकाली

15 Jul 2026 | 6:47 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में करीब 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गयी। .

see more..

आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही है कांग्रेस-पाण्डेय

15 Jul 2026 | 6:23 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी और नेतृत्व संकट से जूझ रही है तथा बघेल का राजनीतिक प्रभाव लगातार कम हो रहा है।.

see more..

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 24 घंटे में मिला जाति प्रमाण पत्र

15 Jul 2026 | 6:12 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक ग्रामीण की लंबे समय से लंबित जाति प्रमाण पत्र की समस्या का 24 घंटे के भीतर समाधान किए जाने का मामला सामने आया है।.

see more..

ग्रामीण विद्यार्थियों तक एआई, रोबोटिक्स की शिक्षा पहुंचाएगी मोबाइल साइंस लैब : साय

15 Jul 2026 | 6:06 PM

रायपुर, 15 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ने की दिशा में बुधवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर से 'भावना दीदी की साइंस पाठशाला' के तहत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विज्ञान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।.

see more..

जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा भोपाल पहुंची, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

15 Jul 2026 | 6:01 PM

भोपाल, 15 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की इंदौर-भोपाल साइकिल यात्रा आज बुधवार को दूसरे दिन भोपाल पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा, भर्ती प्रक्रियाओं, बेरोजगारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए।.

see more..