Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:51 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


स्टांप पेपर उपलब्धता की जांच तेज, विक्रेताओं के स्टॉक का विभाग ने किया निरीक्षण

बैतूल, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्टांप पेपरों की उपलब्धता को लेकर सामने आई शिकायतों के बीच जिला पंजीयक विभाग ने स्टांप विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। उप पंजीयकों ने विभिन्न स्टांप विक्रेताओं के यहां पहुंचकर स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, पंजीयन अभिलेख तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंजीयक विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह निरीक्षण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन हाल के दिनों में जिले में छोटे मूल्य वर्ग के स्टांप पेपरों की कमी की शिकायतों के मद्देनजर विशेष निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध स्टांप पेपरों की संख्या, विक्रय अभिलेख तथा लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों का भी मिलान किया गया।
उप पंजीयकों ने बताया कि सभी निरीक्षणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद यह निर्धारित किया जाएगा कि स्टांप पेपरों के वितरण, बिक्री अथवा रिकॉर्ड संधारण में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है या नहीं। यदि जांच में स्टॉक में विसंगति, नियमों का उल्लंघन अथवा अन्य गड़बड़ियां सामने आती हैं तो संबंधित स्टांप विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में जिले में 50 और 100 रुपये सहित छोटे मूल्य वर्ग के स्टांप पेपरों की कमी की शिकायतें सामने आई थीं। स्टांप विक्रेताओं का कहना था कि पर्याप्त मात्रा में स्टांप पेपर उपलब्ध नहीं होने से आम नागरिकों को दस्तावेजों के पंजीयन तथा अन्य कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कई शासकीय एवं निजी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विभाग के अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि स्टांप पेपरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करना भी है। सभी निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर स्टांप आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

ग्वालियर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

11 Aug 2026 | 7:24 PM

ग्वालियर, 11 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में सोमवार शाम एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

ग्वालियर में वृद्ध दंपति के खातों से 7.02 लाख रुपये की साइबर ठगी

11 Aug 2026 | 7:22 PM

ग्वालियर, 11 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक वृद्ध दंपति के बैंक खातों से कई बार में 7.02 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

see more..

छत्तीसगढ़ को जेम सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड

11 Aug 2026 | 7:21 PM

रायपुर, 11 अगस्त( वार्ता) छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘जेम सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। राज्य शासन से आज मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में राज्य को यह सम्मान प्रदान किया गया।.

see more..

धार में चेन झपटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

11 Aug 2026 | 7:18 PM

धार, 11 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार में कोतवाली पुलिस ने त्रिमूर्ति नगर क्षेत्र में महिला से हुई चेन झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।.

see more..

फायर स्टेशन निर्माण के विरोध में हिंदू समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

11 Aug 2026 | 7:15 PM

आगरमालवा, 11 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय पर खसरा नंबर 1568 स्थित श्मशान भूमि पर प्रस्तावित फायर स्टेशन के निर्माण को लेकर हिंदू समाज और स्थानीय नागरिकों का विरोध मंगलवार को आंदोलन में बदल गया। प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य नहीं रोके जाने के बाद हिंदू समाज ने नगर पालिका परिषद के सामने अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू कर दिया है।.

see more..