Saturday, Apr 11 2026 | Time 22:52 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


केरल में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 13 घायल

कन्नूर, 04 सितंबर (वार्ता) केरल के कोल्लम और कन्नूर जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी और अन्य 13 घायल हो गए।
कोल्लम जिले के ओचिरा के पास वलियाकुलंगरा में गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस और कार के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और अन्य 13 घायल हो गए। वहीं कन्नूर जिले के मथामंगलम के पास पेरिंथट्टा में कल देर रात मोटरसाइकिल ने पैदल चल रहे दो यात्रियों को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गयी और अन्य एक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रिंस थॉमस (44) के रूप में हुई है, दुर्घटना में उनके बच्चे अतुल (14) और अलका (5) की भी मौत हो गयी और उनकी पत्नी विद्या और एक अन्य बेटी ईश्वर्या गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने बताया कि पांच सदस्यों वाला यह परिवार अपनी कार से नेदुम्बस्सेरी हवाई अड्डे से लौट रहा था, उसी दौरान करुणागप्पल्ली से चेरथला जा रही केएसआरटीसी बस ने सुबह लगभग छह बजे वलियाकुलंगरा में उनकी कार को टक्कर मार दी। बस में सवार दस यात्री भी घायल हो गए और सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कन्नूर में एक अन्य दुर्घटना में कल रात मथमंगलम के पास पेरिंथट्टा में एक मोटरसाइकिल के पीछे से टकराने से दो पैदल यात्रियों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान एरामम निवासी एम एम विजयन (50) और पी के रथीश (45) के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल सवार एरामम निवासी श्रीधुल (27) को चोटें आयीं और उसे परियारम स्थित कन्नूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (केएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
सोनिया, उप्रेती
वार्ता
More News

उत्तराखंड के प्रत्येक विद्यालयों में अनिवार्य रूप से मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती

11 Apr 2026 | 10:20 PM

देहरादून, 11 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी।.

see more..

रामनगर में घायल बाघिन की मौत, आपसी संघर्ष बना वजह—इलाज के दौरान टूटी सांस

11 Apr 2026 | 10:10 PM

रामनगर,11अप्रैल(वार्ता) उत्तराखंड में रामनगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग फाटों जोन में बीते दिनों भ्रमण करने आए कुछ पर्यटकों ने एक बाघिन घायल अवस्था में तस्वीरें खीची थी। बाघिन की गर्दन के आसपास काफ़ी संख्या में चोट के निशान थे। इस पर वन विभाग की ओर से बाघिन के उपचार के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। .

see more..

वर्ष 2011 की जनगणना पर आधारित परिसीमन दक्षिणी राज्यों को नुकसान पहुंचाएगा: विक्रमार्क

11 Apr 2026 | 10:07 PM

हैदराबाद, 11 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शनिवार को कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करने से दक्षिणी राज्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और यहां तक कि उनकी राजनैतिक प्रासंगिकता भी खतरे में पड़ सकती है।.

see more..

पर्यटन सीजन के लिए तैयारियां पहले की कर ली जायें: धामी

11 Apr 2026 | 9:19 PM

हल्द्वानी, 11 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी दौरे पर काठगोदाम के सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के साथ ही आगामी पर्यटन सीजन, मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। .

see more..

विदेशी प्रतिनिधियों ने केरल चुनावों को 'लोकतंत्र का उत्सव' बताया

11 Apr 2026 | 8:29 PM

तिरुवनंतपुरम, 11 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग के अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) 2026 ने केरल विधानसभा चुनावों की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है और इस कार्यक्रम के तहत नौ देशों के 17 प्रतिनिधियों ने चुनावी प्रक्रिया के पैमाने, सटीकता और समावेशिता की सराहना की है। .

see more..