Sunday, Dec 14 2025 | Time 07:39 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


सरदार पटेल की स्मृति में यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, धामी सहित कई मंत्री हुए शामिल

देहरादून, 31 अक्टूबर (वार्ता) लौह पुरूष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून स्थित घंटाघर में उनकी मूर्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्रियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री धामी ने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। उन्होंने स्वर्गीय पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन, और सेवा की भावना प्रबल होगी।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के सभी नागरिक एकजुट होकर इस संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्र की एकता और शक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को भी इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। उन्होंने कहा कि एक संगठित और नशामुक्त भारत ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का आधार बनेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, कई अन्य जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह मौजूद थे।
सुमिताभ.अभय
वार्ता
More News

ओडिशा : गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में अवैध मछली पकड़ने के आरोप में आठ मछुआरे गिरफ्तार

13 Dec 2025 | 10:56 PM

केंद्रपाड़ा, 13 दिसंबर (वार्ता) गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के वन कर्मियों ने शनिवार तड़के एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव को रोका और तय "नो-फिशिंग ज़ोन" के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया। .

see more..

बीजेपी ने मैसी कार्यक्रम में अराजकता को लेकर ममता की इस्तीफे की मांग की, टिकट रिफंड की मांग

13 Dec 2025 | 10:44 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मैसी के कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हुई अराजकता के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने उनकी इस्तीफा की मांग की और प्रभावित प्रशंसकों को टिकटों की पूरी राशि वापस करने की मांग की।.

see more..

राहुल गांधी ने केरल स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ की जीत की सराहना की

13 Dec 2025 | 10:39 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को स्थानीय निकाय चुनावों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) पर भरोसा जताने के लिए केरल के लोगों को सलाम किया और नतीजों को एक निर्णायक और उत्साहजनक जनादेश बताया।.

see more..

मेसी की भारत यात्रा के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को कोलकाता उपद्रव के बाद गिरफ्तार किया गया

13 Dec 2025 | 10:36 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) लियोनेल मेसी की चल रही चार शहरों की भारत यात्रा के मुख्य आयोजक और प्रमोटर शतद्रु दत्ता को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, क्योंकि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में अराजकता और हिंसा ने अर्जेंटीना के इस फुटबॉल सुपरस्टार की यात्रा के पहले चरण को बर्बाद कर दिया।.

see more..

अपराध शाखा ने ट्रैफिक धोखाधड़ी करने वाले एक और गिरोह का किया भंडाफोड़

13 Dec 2025 | 9:06 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक धोखाधड़ी और जबरन वसूली में शामिल तीसरे बड़े संगठित अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट का एक ऐसा मास्टरमाइंड भी शामिल है, जो नो-एंट्री घंटों के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की अवैध आवाजाही में मदद करता था। शनिवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। .

see more..