Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:48 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


प्रतियोगी परीक्षा में ब्लूट्रथ डिवाइस का प्रयोग करते रोहतक का युवक गिरफ्तार

देहरादून, 18 नवंबर (वार्ता) उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बावजूद परीक्षाओं में प्रतियोगी नकल करने के दुस्साहस करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को देहरादून के एक परीक्षा केंद्र से एसएससी द्वारा ग्रुप बी और ग्रुप सी पदो के लिये आयोजित कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल एक्जामिनेशन (टायर-1) की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान एक प्रतियोगी से ब्लूट्रथ डिवाइस बरामद हुई है।
यह दुस्साहस करने जा रहे हरियाणा के रोहतक का निवासी है। जिसे परीक्षा केंद्र में ही नियुक्त एक कर्मचारी ने उपलब्ध कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर में आज श्रीभगवान नामक वादी ने सूचना दी कि देहरादून में आयोजित की जा रही कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल एक्सामिनेशन (टायर-1) की ऑनलाइन परीक्षा, महादेवी इंटर कालेज प्रांगण स्थित महादेव डिजिटल जोन में पिछले 12 से 30 नवंबर तक चल रही है। जिसमें आज प्रथम पारी की परीक्षा 10 बजे से 11 बजे तक थी। इसके लिए प्रातः 8ः30 बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि एक परीक्षार्थी दीपक पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम भैंसरो खुर्द, तहसील सांपला, रोहतक (हरियाणा) परीक्षा केन्द्र में चैकिग के पश्चात कक्ष में चला गया। कुछ समय बाद उक्त अभ्यर्थी बाथरूम जाने के बहाने बाहर जाकर, जब वापस कक्ष में गया तो उसकी पुनः चैकिंग करने पर उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लू टूथ डिवाइस मिली।
श्री सिंह ने वादी के बयानों के आधार पर बताया कि अभ्यर्थी ने ब्लूटूथ डिवाइस के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त ब्लूटूथ डिवाइस को उसे परीक्षा केन्द्र में सपोर्टिंग स्टाफ का कार्य कर रहे व्यक्ति लकी सिंह ने नकल करने के लिये उपलब्ध करायी थी। साथ ही, उक्त डिवाइस के माध्यम से उसके परिचित जैश द्वारा उसे नकल करायी जानी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र विजेन्द्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्व सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त दीपक से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
सुमिताभ संजय
वार्ता
More News

ओडिशा : गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में अवैध मछली पकड़ने के आरोप में आठ मछुआरे गिरफ्तार

13 Dec 2025 | 10:56 PM

केंद्रपाड़ा, 13 दिसंबर (वार्ता) गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के वन कर्मियों ने शनिवार तड़के एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव को रोका और तय "नो-फिशिंग ज़ोन" के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया। .

see more..

बीजेपी ने मैसी कार्यक्रम में अराजकता को लेकर ममता की इस्तीफे की मांग की, टिकट रिफंड की मांग

13 Dec 2025 | 10:44 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मैसी के कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हुई अराजकता के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने उनकी इस्तीफा की मांग की और प्रभावित प्रशंसकों को टिकटों की पूरी राशि वापस करने की मांग की।.

see more..

राहुल गांधी ने केरल स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ की जीत की सराहना की

13 Dec 2025 | 10:39 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को स्थानीय निकाय चुनावों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) पर भरोसा जताने के लिए केरल के लोगों को सलाम किया और नतीजों को एक निर्णायक और उत्साहजनक जनादेश बताया।.

see more..

मेसी की भारत यात्रा के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को कोलकाता उपद्रव के बाद गिरफ्तार किया गया

13 Dec 2025 | 10:36 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) लियोनेल मेसी की चल रही चार शहरों की भारत यात्रा के मुख्य आयोजक और प्रमोटर शतद्रु दत्ता को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, क्योंकि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में अराजकता और हिंसा ने अर्जेंटीना के इस फुटबॉल सुपरस्टार की यात्रा के पहले चरण को बर्बाद कर दिया।.

see more..

अपराध शाखा ने ट्रैफिक धोखाधड़ी करने वाले एक और गिरोह का किया भंडाफोड़

13 Dec 2025 | 9:06 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक धोखाधड़ी और जबरन वसूली में शामिल तीसरे बड़े संगठित अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट का एक ऐसा मास्टरमाइंड भी शामिल है, जो नो-एंट्री घंटों के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की अवैध आवाजाही में मदद करता था। शनिवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। .

see more..