Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:49 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का बुधवार को कोयंबटूर में उद्घाटन करेंगे मोदी

चेन्नई, 18 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु की वस्त्र नगरी कोयंबटूर के दौरे पर आयेंगे और यहां दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर 3,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ, यंबटूर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
श्री मोदी कोयंबटूर जिला लघु उद्योग संघ व्यापार मेला परिसर में इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के नेताओं और गठबंधन पार्टी के नेता एवं अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआएडीएमके) के महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी से मिलेंगे। इस मुलाकात में आगामी 6-7 महीनों में तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और अन्य समान विचारधारा वाले दलों को शामिल करके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूत करने पर चर्चा किये जाने की उम्मीद है।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि बिहार चुनावों में शानदार जीत से उत्साहित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के चुनाव प्रचार और गठबंधन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए राज्य का दौरा करने की उम्मीद है।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक सुश्री वनथी श्रीनिवासन ने बिहार में राजग की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2026 के चुनावों में तमिलनाडु में भी ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी के दौरे को देखते हुए कोयंबटूर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और दो दिनों के लिए ड्रोन व अन्य मानवरहित विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यातायात में बदलाव की भी घोषणा की गई है और वाहनों की जाँच तेज़ कर दी गई है। संवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं, जहाँ चौबीसों घंटे गश्त के साथ कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से दोपहर 1:00 बजे कोयंबटूर हवाई अड्डे पर पहुँचने के तुरंत बाद भाजपा और गठबंधन दलों के नेताओं द्वारा एक संक्षिप्त स्वागत के बाद दोपहर 1:30 बजे दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करने के लिए व्यापार मेला परिसर जाएँगे। इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना और सुरक्षित खाद्य उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ- साथ किसानों की आजीविका में सुधार लाना है। इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का विषय 'परंपरा में निहित भविष्य के लिए खेती' है।
शिखर सम्मेलन में 30,000 से अधिक प्रतिभागियों का एक राज्य-स्तरीय संगम आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसान, कृषि उद्यमी, नीति निर्माता, प्राकृतिक खेती के समर्थक, स्टार्टअप, शिक्षाविद, उपभोक्ता समूह और युवा नेता शामिल होंगे। इसका उद्देश्य प्राकृतिक खेती और पारंपरिक खाद्य प्रणालियों को व्यापक पैमाने पर अपनाने को बढ़ावा देना, किसान-उत्पादक संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए बाज़ार संपर्क बनाना है। साथ ही कृषि-प्रसंस्करण, इको-पैकेजिंग और स्वदेशी तकनीक में नवाचारों और उपकरणों का प्रदर्शन करना है।
सम्मेलन का एक अन्य प्रमुख उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण और उद्यम विकास के माध्यम से सशक्त बनाना। इसके अतिरिक्त जलवायु अनुकूल कृषि और मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता फैलाना है।
शिखर सम्मेलन में कृषि क्षेत्र की विभिन्न तकनीकों, नवीनतम तकनीकों और समाधानों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी होगी, जिसके अंतर्गत आयोजन स्थल पर 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएँगे।
भारत अशोक
वार्ता
More News

ओडिशा : गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में अवैध मछली पकड़ने के आरोप में आठ मछुआरे गिरफ्तार

13 Dec 2025 | 10:56 PM

केंद्रपाड़ा, 13 दिसंबर (वार्ता) गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के वन कर्मियों ने शनिवार तड़के एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव को रोका और तय "नो-फिशिंग ज़ोन" के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया। .

see more..

बीजेपी ने मैसी कार्यक्रम में अराजकता को लेकर ममता की इस्तीफे की मांग की, टिकट रिफंड की मांग

13 Dec 2025 | 10:44 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मैसी के कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हुई अराजकता के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने उनकी इस्तीफा की मांग की और प्रभावित प्रशंसकों को टिकटों की पूरी राशि वापस करने की मांग की।.

see more..

राहुल गांधी ने केरल स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ की जीत की सराहना की

13 Dec 2025 | 10:39 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को स्थानीय निकाय चुनावों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) पर भरोसा जताने के लिए केरल के लोगों को सलाम किया और नतीजों को एक निर्णायक और उत्साहजनक जनादेश बताया।.

see more..

मेसी की भारत यात्रा के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को कोलकाता उपद्रव के बाद गिरफ्तार किया गया

13 Dec 2025 | 10:36 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) लियोनेल मेसी की चल रही चार शहरों की भारत यात्रा के मुख्य आयोजक और प्रमोटर शतद्रु दत्ता को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, क्योंकि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में अराजकता और हिंसा ने अर्जेंटीना के इस फुटबॉल सुपरस्टार की यात्रा के पहले चरण को बर्बाद कर दिया।.

see more..

अपराध शाखा ने ट्रैफिक धोखाधड़ी करने वाले एक और गिरोह का किया भंडाफोड़

13 Dec 2025 | 9:06 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक धोखाधड़ी और जबरन वसूली में शामिल तीसरे बड़े संगठित अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट का एक ऐसा मास्टरमाइंड भी शामिल है, जो नो-एंट्री घंटों के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की अवैध आवाजाही में मदद करता था। शनिवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। .

see more..