Friday, Dec 5 2025 | Time 16:43 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


आंध्र प्रदेश में एक करोड़ का इनामी माओवादी मारा गया

पडेरू, 18 नवंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट के घने जंगल क्षेत्र में स्थित मारेडुमिली गाँव में एक भीषण मुठभेड़ में कुख्यात माडवी हिडमा उर्फ संतोष सहित छह माओवादी मारे गए हैं।
हिडमा पर एक करोड़ रुपये का नकद इनाम था और वह पुलिसकर्मियों और राजनीतिक नेताओं की हत्या सहित कई बड़े अपराधों के लिए कुख्यात था। स्वयंभू लिबरेशन गुरिल्ला कमांडर के रूप में सक्रिय हिडमा पिछले 25 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
आंध्रप्रदेश अतिरिक्त महानिदेशक (खुफिया)( एडीजी) महेश चंद्र लड्डा ने मीडिया को बताया कि 'मोस्ट वांटेड' माओवादी हिडमा, उसकी पत्नी मदकम राजी उर्फ राजक्का, चेल्लूरी नारायण उर्फ सुरेश, टेक शंकर, मल्ला और देवे मारे गए। उनके शवों को रामपचोदवरम के सरकारी सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हिडमा माओवादियों की केंद्रीय समिति का सदस्य था, जबकि उसकी पत्नी राजक्का संभाग समिति की सदस्य थी।
श्री लड्डा ने बताया कि ग्रेहाउंड और ऑक्टोपॉस आतंकवाद-रोधी दस्ते ने एक खुफिया सूचना पर आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया, जहां माओवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई।पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफलें, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, एक सिंगल बोर बंदूक, 1,525 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, 150 नॉन-इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, एक इलेक्ट्रिकल वायर बंडल, एक कैमरा फ्लैश लाइट, 25 मीटर फ्यूज वायर और सात किट बैग जब्त किए।
उल्लेखनीय है कि हिडमा ने सुरक्षा बलों के खिलाफ 26 बड़े हमलों की योजना बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, उसने स्वचालित हथियारों और विस्फोटकों के इस्तेमाल में विशेषज्ञता हासिल थी। वह 350 से ज़्यादा प्रशिक्षित माओवादियों वाली एक बटालियन का नेतृत्व करता था और उसने ऐसे हमलों का नेतृत्व किया जिनमें 200 से ज़्यादा पुलिसकर्मी मारे गए।
हिडमा के नेतृत्व वाले माओवादियों ने 2010 में छत्तीसगढ़ में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप पर हमला किया और 76 सीआरपीएफ जवानों को मार डाला। उसने 2013 में एक माओवादी दल का नेतृत्व किया और एक सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया जिसमें राज्य के 27 जवान और कांग्रेस नेता मारे गए। उसने 2021 में छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में सुरक्षा बलों पर अचानक हमला किया जिसमें 22 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए।
हिडमा ने सातवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी और 17 साल की उम्र में माओवादी समूह में शामिल हो गया था। वह अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, बंगाली और गोंडू भाषाएँ बोलने में सक्षम था। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा पुलिस पिछले डेढ़ दशक से उसकी तलाश कर रही थी।
भारत अशोक
वार्ता
More News

बाबरी मस्जिद मॉडल निर्माण की तैयारियों में जुटे विधायक कबीर

05 Dec 2025 | 3:42 PM

कोलकाता, 05 दिसंबर (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस (तृकां) से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद के मॉडल की आधारशिला रखे जाने की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। .

see more..

इंडिगो की उड़ानों में रुकावट , पिता की अस्थियों के साथ फँसी महिला ने मदद की लगाई गुहार

05 Dec 2025 | 3:30 PM

बेंगलुरु, 05 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की उड़ानों के लगातार रद्द होने से शुक्रवार को उस समय गहरा भावनात्मक मोड़ आ गया जब अपने दिवंगत पिता की अस्थियाँ ले जा रही महिला यात्री फंस गई और निर्धारित विसर्जन समारोह के लिए समय पर हरिद्वार नहीं पहुँच पाई।.

see more..

बंगाल में गैर एसआईआर योग्य बूथों की संख्या घटकर हुई सात

05 Dec 2025 | 3:21 PM

कोलकाता, 05 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा लिखित स्पष्टीकरण मांगे जाने के केवल तीन दिनों के भीतर गैर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) योग्य बूथों की संख्या 2,208 से घटकर केवल सात रह गई है।.

see more..

स्टालिन ने कॉर्निंग की नयी विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन किया

05 Dec 2025 | 3:20 PM

चेन्नई, 05 दिसंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने औद्योगिक विकास को एक और गति प्रदान करते हुए कांचीपुरम सिपकोट पार्क में अमेरिका स्थित कॉर्निंग की नयी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विनिर्माण सुविधा केंद्र का शुक्रवार को उद्घाटन किया। .

see more..

टिहरी के गूलर क्षेत्र में नदी से अज्ञात पुरुष का शव बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

05 Dec 2025 | 3:08 PM

टिहरी, 05 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने नदी में एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ देखा। .

see more..