Sunday, Dec 14 2025 | Time 06:24 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


केरल में इस वर्ष 851 पैदल यात्रियों की मौत, "व्हाइट लाइन लाइफलाइन" अभियान चलाया गया

तिरुवनंतपुरम, 19 नवंबर (वार्ता) केरल में पैदल यात्रियों की दुर्घटना में मौत के मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता जतायी गयी है। इस वर्ष 31 अक्टूबर तक पैदल चलने वाले 851 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं जिनमें से 218 लोगों की मौत ज़ेबरा क्रॉसिंग के दौरान हुई।
राज्य पुलिस ने 14 नवंबर से तीन दिवसीय विशेष प्रवर्तन पहल "व्हाइट लाइन लाइफलाइन" का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य उन यातायात उल्लंघनों को लक्षित करना था जो पैदल सड़क यात्रियों को खतरे में डालते हैं और इसका उद्देश्य सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाना है।
अभियान के दौरान, 1,232 लोग यातायात का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए, जिन पर कुल 2,57,760 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कुल 32,116 वाहनों की जांच की गयी और 182 मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत भेज दिया गया है।
"व्हाइट लाइन लाइफलाइन" नामक इस पहल का मुख्य उद्देश्य पैदल यात्री क्रॉसिंग पर गति कम न करना, तेज़ गति से वाहन चलाना और पैदल यात्रियों को रास्ता न देना जैसे प्रमुख अपराधों पर केंद्रित था। अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख चौराहों, उच्च जोखिम वाले दुर्घटना क्षेत्रों और व्यस्त पैदल यात्री गलियारों में प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे।
अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल नियमों का पालन कराना था बल्कि वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाना भी था। सड़क उपयोगकर्ताओं को ज़ेबरा क्रॉसिंग का सम्मान करने और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों का पालन करने की आवश्यकता के बारे में बताया गया।
प्रशासन ने राजमार्ग गश्त इकाइयों एवं प्रवर्तन दस्तों को नियमित निरीक्षण जारी रखने का निर्देश दिया गया है तथा बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है।
आम लोग असुरक्षित ड्राइविंग या उल्लंघन की सूचना शुभयात्रा हेल्पलाइन 9747001099 पर दे सकते है।
ये प्रयास पुलिस महानिरीक्षक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधन के निर्देश पर, जिला पुलिस प्रमुखों, क्षेत्रीय यातायात पुलिस अधीक्षकों और राज्य र की प्रवर्तन टीमों के सक्रिय समन्वय से किए गए।
अभय उप्रेती
वार्ता
More News

ओडिशा : गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में अवैध मछली पकड़ने के आरोप में आठ मछुआरे गिरफ्तार

13 Dec 2025 | 10:56 PM

केंद्रपाड़ा, 13 दिसंबर (वार्ता) गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य के वन कर्मियों ने शनिवार तड़के एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव को रोका और तय "नो-फिशिंग ज़ोन" के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में आठ मछुआरों को गिरफ्तार किया। .

see more..

बीजेपी ने मैसी कार्यक्रम में अराजकता को लेकर ममता की इस्तीफे की मांग की, टिकट रिफंड की मांग

13 Dec 2025 | 10:44 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मैसी के कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हुई अराजकता के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने उनकी इस्तीफा की मांग की और प्रभावित प्रशंसकों को टिकटों की पूरी राशि वापस करने की मांग की।.

see more..

राहुल गांधी ने केरल स्थानीय निकाय चुनावों में यूडीएफ की जीत की सराहना की

13 Dec 2025 | 10:39 PM

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को स्थानीय निकाय चुनावों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) पर भरोसा जताने के लिए केरल के लोगों को सलाम किया और नतीजों को एक निर्णायक और उत्साहजनक जनादेश बताया।.

see more..

मेसी की भारत यात्रा के मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता को कोलकाता उपद्रव के बाद गिरफ्तार किया गया

13 Dec 2025 | 10:36 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) लियोनेल मेसी की चल रही चार शहरों की भारत यात्रा के मुख्य आयोजक और प्रमोटर शतद्रु दत्ता को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, क्योंकि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में अराजकता और हिंसा ने अर्जेंटीना के इस फुटबॉल सुपरस्टार की यात्रा के पहले चरण को बर्बाद कर दिया।.

see more..

अपराध शाखा ने ट्रैफिक धोखाधड़ी करने वाले एक और गिरोह का किया भंडाफोड़

13 Dec 2025 | 9:06 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराधा शाखा ने बड़े पैमाने पर ट्रैफिक धोखाधड़ी और जबरन वसूली में शामिल तीसरे बड़े संगठित अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट का एक ऐसा मास्टरमाइंड भी शामिल है, जो नो-एंट्री घंटों के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की अवैध आवाजाही में मदद करता था। शनिवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। .

see more..