Friday, Aug 14 2026 | Time 17:35 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


बम धमकी वाले ईमेल से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं बाधित, इंडिगो की 69 फ्लाइट्स रद्द

हैदराबाद, 06 दिसंबर (वार्ता) राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए), शमशाबाद के ग्राहक सहायता केंद्र को 5 और 6 दिसंबर को मिले लगातार बम धमकी वाले ईमेलों के कारण उड़ान संचालन में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। इसके चलते सुरक्षा के ऊंचे स्तर और सावधानी के तौर पर कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। दूसरी ओर इंडिगो संकट के मद्देनजर भी इस हवाईअड्डे से 69 उड़ानें रद्द की गयी।
6 दिसंबर को प्राप्त एक धमकी ईमेल में लंदन हीथ्रो से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए-277 का जिक्र था। यह विमान सुबह 5:25 बजे सुरक्षित उतरा, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मानक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान और यात्रियों के सामान की गहन जांच शुरू की।
इसी दिन एक और धमकी ईमेल कुवैत से हैदराबाद आ रही कुवैत एयरवेज की फ्लाइट केयू-373 के लिए मिला। सतर्कता बरतते हुए इस उड़ान को वापस उसके प्रस्थान हवाई अड्डे पर वापस ले जाया गया।
इससे एक दिन पहले, 5 दिसंबर को दिल्ली से हैदराबाद आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2879 को भी ईमेल के जरिए इसी तरह की धमकी मिली थी। यह विमान रात 8:45 बजे सुरक्षित उतरा और सभी निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की गईं।
इस बीच इंडिगो ने ऊंची सतर्कता और परिचालन समायोजन के कारण 6 दिसंबर को अपनी 69 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की, जिनमें हैदराबाद से 43 प्रस्थान और 26 आगमन उड़ानें शामिल हैं।हवाई अड्डा प्राधिकरण, सीआईएसएफ और कानून प्रवर्तन एजेंसियां धमकी भरे ईमेलों के स्रोत की जांच कर रही हैं तथा निगरानी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू हैं।
प्रदीप, मधुकांत
वार्ता
More News

संविदा कनिष्ठ अभियंताओं के मामले में हाईकोर्ट का अहम आदेश, रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजन के निर्देश

14 Aug 2026 | 4:45 PM

नैनीताल, 14 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं से जुड़ी 50 से अधिक रिट याचिकाओं के समूह पर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। .

see more..

तोताघाटी में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की कार पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचे

14 Aug 2026 | 4:42 PM

टिहरी, 14 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड में टिहरी गढवाल के विष्णुगाड़-पीपलकोटी टनल हादसे के पीड़ितों से मिलने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की कार शुक्रवार को तोताघाटी के समीप हादसे का शिकार हो गई। अचानक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से कार की छत क्षतिग्रस्त हो गई। .

see more..

मंदिर का रथ बिजली की तार की चपेट में आने से दो लोगों की करंट से मौत, एक झुलसा

14 Aug 2026 | 4:36 PM

चेन्नई, 14 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु के पेराम्बलूर ज़िले में कुन्नम तालुक के नन्नई गांव में रथोत्सव के लिए सजाये गये मंदिर का रथ खींचते समय कल रात दो भक्तों की करंट लगने से मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति झुलसकर घायल हो गया। .

see more..

त्रिपुरा में वैश्विक खरीदारों ने किसानों के जैविक उत्पादों में दिखायी रूचि, बढ़ेगी आय

14 Aug 2026 | 4:25 PM

अगरतला 14 अगस्त (वार्ता) त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित राज्य के किसान के जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी में विदेशों से आए खरीदारों ने काफी रूचि दिखाई जिससे आशा की जा रही है कि यहां के किसानों को वैश्विक बाजारों से जुड़ने में मदद मिलेगी और उनकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। .

see more..

जमीर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने मांगी छूट, अशोक ने उन्हें हटाने की मांग की

14 Aug 2026 | 4:22 PM

बेंगलुरु, 14 अगस्त (वार्ता) कर्नाटक के आवास मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने एक ओर जहां आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और जिला प्रभारी की जिम्मेदारी से छूट मांगी है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता आर. अशोक ने श्री जमीर को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है।.

see more..