Monday, May 11 2026 | Time 05:29 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


फेसबुक पर कैबिनेट मंत्री के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में दी शिकायत

टिहरी गढ़वाल,07 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से जुड़ी कथित भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना मुनि की रेती पहुंचे और मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ‘आशुतोष पहाड़ी व पहाड़वाद उत्तराखण्ड’ नामक फेसबुक पेज पर मंत्री के नाम से एक फर्जी पोस्ट डाली गई, जिसका उद्देश्य जनमानस में भ्रम फैलाना और मंत्री की छवि धूमिल करना था।
भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, वायरल पोस्ट में मंत्री सुबोध उनियाल के नाम से यह कथन दर्शाया गया—कि शराब का ठेका उजाड़ने से पहले मुनिकीरेती की पूरी आबादी को हटाना होगा, तभी शराब का ठेका हटेगा।
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मंत्री ने ऐसा कोई बयान न तो कभी दिया और न ही किसी भी सरकारी या सामाजिक मंच पर इस प्रकार का वक्तव्य आया है। इसके बावजूद फेसबुक पेज पर इस तरह की भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण सामग्री प्रसारित की गई, जिससे जनता को भड़काने और गलत संदेश फैलाने की कोशिश की गई।
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्ट को जानबूझकर राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित होकर वायरल किया गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और फर्जी पोस्ट प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
सं सैनी
वार्ता
More News

हिमंता मंगलवार को लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

10 May 2026 | 11:33 PM

गुवाहाटी, 10 मई (वार्ता) असम के राज्यपाल ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।.

see more..

एक दिन के तेलंगाना दौरे के बाद गुजरात रवाना हुए मोदी

10 May 2026 | 11:26 PM

हैदराबाद, 10 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को तेलंगाना के एक दिवसीय दौरे के बाद रात में बेगमपेट हवाईअड्डे से गुजरात के लिए रवाना हो गए।.

see more..

जैसा समर्थन मेरे मुख्यमंत्री रहते गुजरात को मिला, वैसा तेलंगाना को देने के लिए तैयार हूं : मोदी

10 May 2026 | 10:43 PM

हैदराबाद, 10 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह तेलंगाना को भी वैसा ही सहयोग देने के लिए तैयार हैं, जैसा सहयोग गुजरात सरकार को उनके मुख्यमंत्री के रूप में साढ़े दस साल के कार्यकाल के दौरान मिला था।.

see more..

शिलॉन्ग में 'बॉब डिलन डे' के 55वें संस्करण का आयोजन 23-24 मई को

10 May 2026 | 10:02 PM

शिलॉन्ग, 10 मई (वार्ता) प्रसिद्ध रॉकस्टार लू माजाव आगामी 23 और 24 मई को मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में प्रसिद्ध गायक बॉब डिलन के जन्मदिन के अवसर पर संगीत समारोह 'बॉब डिलन डे' के 55वें संस्करण की मेजबानी करेंगे। .

see more..

भाजपा बनाएगी तेलंगाना में अगली सरकार : मोदी

10 May 2026 | 9:56 PM

हैदराबाद, 10 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दावा किया कि तेलंगाना के लोग कांग्रेस तथा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) दोनों से निराश हैं और राज्य में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही बनाएगी। .

see more..