Sunday, May 17 2026 | Time 10:57 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


नैनीताल में तीन आरोपी जिला बदर घोषित

नैनीताल, 07 मई (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तीन लोगों को ‘गुंडा’ एक्ट में निरुद्ध करते हुए जिला बदर घोषित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र की फौजी कॉलोनी पूछड़ी निवासी इमरान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 379, 411, 305(ए), 331(4) और 317(2) के अंतर्गत कुल पांच,
मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के दुत्कानेधार निवासी नवीन सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत तीन और केवल सिंह निवासी मिश्रा घाट छोई, थाना रामनगर, के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चार मुकदमे दर्ज हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, जिससे क्षेत्र में जन शांति तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। सुनवाई के बाद जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने तीनों आरोपियों को ‘गुंडा’ एक्ट में निरुद्ध करते हुए उन्हें छह माह की अवधि के लिए जनपद नैनीताल की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रवीन्द्र, संतोष
वार्ता
More News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू; अंतिम मतदाता सूची एक अक्टूबर को होगी प्रकाशित

16 May 2026 | 11:32 PM

हैदराबाद, 16 मई (वार्ता) तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को घोषणा की कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक की जाएगी, जबकि मतदाता सूची का मसौदा 31 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा।.

see more..

नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का सम्मान, राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका पर मंथन

16 May 2026 | 10:12 PM

हल्द्वानी, 16 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार को विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं समाज जीवन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चुनिंदा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रनिर्माण, समाज जागरण और भारतीय चिंतन में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।.

see more..

चंद्रबाबू ने उत्तरी आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए रोडमैप का किया एलान

16 May 2026 | 9:46 PM

श्रीकाकुलम, 16 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उत्तरी आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है और कहा है कि यह क्षेत्र जल्द ही निवेश और रोजगार के प्रमुख केंद्र में बदल जायेगा, जिससे यहां वे लोग वापस अपने क्षेत्र में लौटने लगेंगे, जो रोजगार न होने की वजह से यहां से चले गये थे। .

see more..

जलपाईगुड़ी में तृणमूल नेता स्वप्ना बर्मन के घर में आग लगने से राजनीतिक विवाद तेज

16 May 2026 | 9:45 PM

Fire at TMC leader Swapna Barman's house sparks political row in Jalpaiguri
Siliguri, May 16 (UNI) A fire at the old house of TMC leader Swapna Barman on Friday night has triggered a political controversy in Bengal's Jalpaiguri, with rival parties trading allegations over the incident.

see more..

राधाकृष्णन ने गंगटोक में नामग्याल इंस्टिट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी, स्वर्ण जयंती मैत्रेय मंजरी का दौरा किया

16 May 2026 | 9:20 PM

गंगटोक, 16 मई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण ने शनिवार को यहां ' नामग्याल इंस्टिट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी ' संस्थान और प्रसिद्ध ऑर्किड केंद्र का दौरा किया। .

see more..