Sunday, May 17 2026 | Time 11:18 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार

देहरादून 07 मई (वार्ता) राजस्थान राज्य में अपहरण और लूट की घटना को अंजाम देकर 12 वर्ष से फरार चल रहा एक शातिर अपराधी को उत्तराखंड के देहरादून से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। वह यहां पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय एक सुरक्षा एजेंसी में गार्ड की नौकरी करने वाला देहरादून के 16/18 न्यू वसंत विहार में रहने वाले देवेश मौर्या पर राजस्थान राज्य के बांसवाड़ा में मुकदमा संख्या 88/14 भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 392, 365 पंजीकृत होने की सूचना मिली। यह भी पता चला कि उक्त अभियुक्त घटना के बाद से ही वर्ष 2014 से फरार चल रहा है तथा उस पर राजस्थान पुलिस द्वारा 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जिसकी तलाश को राजस्थान पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार दबिशे दी जा रही थी, परंतु गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।
श्री सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना पर आज सुबह इस इनामी अभियुक्त को थाना कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। तत्पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत उसे राजस्थान पुलिस के सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने वर्ष 2014 में अपने साथी के साथ मिलकर बांसवाड़ा में एक व्यक्ति को एलआईसी एजेंट के नाम से फोन कर बुलाया। इसके पश्चात रिवॉल्वर दिखाकर उसे उसी के वाहन में अपहरण कर लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे।
सुमिताभ, संतोष
वार्ता
More News

रोशनाबाद में पांच दिवसीय मोटापा निवारण योग शिविर शुरू

17 May 2026 | 11:08 AM

हरिद्वार, 17 मई, (वार्ता )उत्तराखंड के हरिद्वार में भारतीय योग संस्थान की ओर से सामुदायिक केंद्र रोशनाबाद में रविवार प्रातः पांच दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चार और माँ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।.

see more..

मोदी के नेतृत्व में सतत विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरा है सिक्किम : सिंधिया

17 May 2026 | 12:22 AM

गंगटोक, 16 मई (वार्ता) संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को सिक्किम के 51वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए।.

see more..

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू; अंतिम मतदाता सूची एक अक्टूबर को होगी प्रकाशित

16 May 2026 | 11:32 PM

हैदराबाद, 16 मई (वार्ता) तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को घोषणा की कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के अंतर्गत घर-घर जाकर गणना 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक की जाएगी, जबकि मतदाता सूची का मसौदा 31 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा।.

see more..

नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का सम्मान, राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका पर मंथन

16 May 2026 | 10:12 PM

हल्द्वानी, 16 मई (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार को विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं समाज जीवन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चुनिंदा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रनिर्माण, समाज जागरण और भारतीय चिंतन में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।.

see more..

चंद्रबाबू ने उत्तरी आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए रोडमैप का किया एलान

16 May 2026 | 9:46 PM

श्रीकाकुलम, 16 मई (वार्ता) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने उत्तरी आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है और कहा है कि यह क्षेत्र जल्द ही निवेश और रोजगार के प्रमुख केंद्र में बदल जायेगा, जिससे यहां वे लोग वापस अपने क्षेत्र में लौटने लगेंगे, जो रोजगार न होने की वजह से यहां से चले गये थे। .

see more..