Wednesday, Jul 15 2026 | Time 21:43 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


क्लिनिकल रिसर्च, नवाचार के लिए पतंजलि, एम्स ऋषिकेश के बीच समझौता

हरिद्वार, 09 जुलाई (वार्ता) पतंजलि अनुसंधान संस्थान (पीआरएफ), पतंजलि विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के बीच गुरुवार को क्लिनिकल रिसर्च, वैज्ञानिक अनुसंधान और स्वास्थ्य विज्ञान में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये।
समझौते के तहत तीनों संस्थान क्लिनिकल अध्ययन और वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग के साथ तकनीकी विशेषज्ञता साझा करेंगे। विद्यार्थियों, शोधार्थियों, चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के लिए प्रशिक्षण तथा आदान-प्रदान कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। इसका उद्देश्य आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से रोगियों के लिए साक्ष्य-आधारित स्वास्थ्य समाधान विकसित करना है।
पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि संयुक्त क्लिनिकल अनुसंधान और वैज्ञानिक प्रमाणों के माध्यम से जनस्वास्थ्य के लिए अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय समाधान विकसित किये जा सकेंगे।
एम्स ऋषिकेश की निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा और पारंपरिक ज्ञान के बीच वैज्ञानिक संवाद वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह समझौता क्लिनिकल रिसर्च, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगा।
पतंजलि विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. मयंक कुमार अग्रवाल ने बताया कि समझौते के तहत दोनों संस्थान आवश्यकतानुसार वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञता साझा करेंगे।
एम्स ऋषिकेश के डीन (रिसर्च) प्रो. शैलेन्द्र हांडू ने कहा कि सहयोग के जरिये आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा की संयुक्त क्षमताओं का उपयोग कर वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित समाधान विकसित किये जाएंगे।
पतंजलि अनुसंधान संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि यह समझौता संयुक्त अनुसंधान के अलावा क्लिनिकल अध्ययन, डेटा आधारित अनुसंधान और युवा शोधकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए भी मंच प्रदान करेगा।
सुमिताभ. शादाब
वार्ता
More News

बंडी संजय कुमार ने तेलंगाना के नागरिकों से एसआईआर में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की

15 Jul 2026 | 9:25 PM

करीमनगर, 15 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने बुधवार को तेलंगाना के सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की आखिरी यानि तरीख 24 जुलाई तक यदि किसी ने इसे जमा नहीं किया तो उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया जायेगा। .

see more..

दिव्यागों के वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन अनुदान

15 Jul 2026 | 9:12 PM

देहरादून 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तिकरण, आर्थिक सहयोग एवं सम्मानजनक वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा संचालित दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जा रही है। .

see more..

धामी ने दी उत्तराखंडवासियों को हरेला की शुभकामनाएं

15 Jul 2026 | 9:08 PM

देहरादून 15 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व हरेला की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी है। .

see more..

पूर्व द्रमुक मंत्री ई.वी. वेलु भ्रष्टाचार मामले में डीवीएसी के सामने हुए पेश

15 Jul 2026 | 8:41 PM

चेन्नई, 15 जुलाई (वार्ता) द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के पूर्व राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री ईवी वेलु बुधवार को राजमार्ग अनुबंधों एवं सड़क अवसंरचना कार्यों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए।.

see more..

हैदराबाद में भारत का पहला छोटा भीम कैफ़े खुला, पूरे देश में विस्तार की योजना

15 Jul 2026 | 8:40 PM

हैदराबाद, 15 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के हैदराबाद के जुबली हिल्स में ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने ईबीज ग्रुप के साथ मिलकर बुधवार को भारत का पहला ‘छोटा भीम कैफ़े’ खोला। यह कैफ़े परिवारों को भोजन एवं मनोरंजन का अनुभव देते हुए डोलकपुर की काल्पनिक दुनिया का अनुभव प्रदान करता है।.

see more..