Friday, Dec 12 2025 | Time 12:51 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


श्री खाटू श्याम धाम में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पर्व की रही धूम

सिरसा 03 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के सिरसा में रानियां रोड श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम परिवार द्वारा अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में पंडित उमेश व विजेंद्र ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ गोवर्धन की पूजा करवा कर व ज्योत प्रज्जवलित की। इस अवसर पर गोवर्धन भगवान को दूध से स्नान करवाया गया और 56 भोग प्रसाद का भोग लगाया गया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने श्याम बाबा सहित सभी देवी-देवताओं को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में अन्नकूट के रूप में कढ़ी-खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया, वहीं टिफिन व अन्य साधनों से प्रसाद अपने घर ले जाने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर श्याम सुंदर गुप्ता, संजीव रातूसरिया, राकेश वत्स, सुमित चौधरी व अनिल बांसल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
सं.संजय
वार्ता
More News

पिछले 60 वर्षों में अन्य पार्टियों के मुख्यमंत्रियों ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया: बादल

11 Dec 2025 | 7:35 PM

गिद्दड़बाहा, 11 दिसंबर (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से ब्लॉक समिति .

see more..

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

11 Dec 2025 | 7:30 PM

सिरसा 11 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा के सिरसा में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। .

see more..

हिमाचल प्रदेश में गाय का दूध पीने से स्कूल शिक्षक बीमार पड़े

11 Dec 2025 | 7:28 PM

सोलन, 11 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी देवरा में गाय का दूध पीने से 15 स्कूल शिक्षक और बीएड की ट्रेनिंंग ले रहे व्यक्ति बीमार पड़ गए।.

see more..

मान ने सड़कों का किया औचक निरीक्षण

11 Dec 2025 | 7:27 PM

पटियाला 11 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला जिले में रेतखेड़ी संपर्क मार्ग के निर्माण में गड़बड़ी पाये जाने के बाद गुरुवार को ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने और उसका भुगतान रोकने का आदेश दिया। .

see more..

चोरी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

11 Dec 2025 | 7:19 PM

सिरसा 11 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने आभूषण एवं नगदी चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। .

see more..