Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:40 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


एनएसएस स्वयं सेवियों ने गांव को लिया गोद

शिमला, 06 नवम्बर (वार्ता) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ हुआ। जिसमें 35 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन चंदेल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर स्वयंसेवियों ने एनएसएस गीत, लक्ष्य गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके कार्यक्रम को रोचक बना दिया। सुमन चंदेल ने बताया कि एनएसएस एक ऐसा मंच है, जहां पर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक सरोकार से जुड़े पहलुओं बारे व्यवहारिक ज्ञान दिया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवियों का आहवान किया कि इस शिविर में अर्जित ज्ञान को अपने गांव में समाज सेवा में लगाएं।
कार्यक्रम अधिकारी राम लाल लोधटा व मैना चौहान ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वंयसेवकों को एनएसएस के उद्देश्य व लक्ष्य की जानकारी प्रदान की। उन्होंने आगे बताया कि स्कूल के साथ लगते गांव कयाणा को गोद लिया गया है, जहां पर बच्चे विभिन्न कार्यों में अपना श्रमदान देगें। कार्यक्रम में पाठशाला के सभी प्रवक्ता व अध्यापक तथा अन्य गैर शिक्षक मौजूद रहें।
सं.संजय
वार्ता
More News

शिमला जिला परिषद ने एचआरटीसी को ग्रामीण इलाकों में खराब बसें चलाने के खिलाफ दी चेतावनी

18 Jan 2026 | 2:59 PM

शिमला, 18 जनवरी (वार्ता) शिमला जिला परिषद ने ग्रामीण इलाकों में पुरानी और खराब बसों के लगातार इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताते हुए हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) को चेतावनी दी है कि ऐसा करने से बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। .

see more..

आप विधायक सुखविंदर कुमार सुखी ने कैबिनेट रैंक छोड़ा, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन पद से भी दिया इस्तीफा

18 Jan 2026 | 2:00 PM

बंगा 18 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा श्री ग्रंथ साहिब के लापता स्वरूपों के संबंध में दिए बयान से आहत, बंगा से आम आदमी पार्टी के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी ने रविवार को वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है और अपना कैबिनेट रैंक छोड़ दिया है। .

see more..

लुधियाना में फिरौती मॉड्यूल का भंडाफोड़, बारह पिस्तौल के साथ दस बदमाश गिरफ्तार

18 Jan 2026 | 1:59 PM

लुधियाना, 18 जनवरी (वार्ता) पंजाब में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े एक जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। .

see more..

डरोली कलां में पुलिस मुठभेड़ में हत्या मामले के दो आरोपी घायल

18 Jan 2026 | 1:58 PM

जालंधर, 18 जनवरी (वार्ता) पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस के साथ रविवार सुबह हुई एक मुठभेड़ में आदमपुर में एक युवक की हत्या करने के दो आरोपी घायल हो गए। .

see more..

हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर जिला डिजिटल शासन में शीर्ष स्थान पर

18 Jan 2026 | 12:58 PM

बिलासपुर , 18 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले ने राज्य में डिजिटल और कागज रहित शासन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

see more..