Friday, Mar 13 2026 | Time 04:51 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हिमाचल में भारी बारिश, बादल फटने की कई घटनाएं, जनजीवन अस्त-व्यस्त

शिमला 14 अगस्त (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को कई बार बादल फटने और भारी बारिश होने के कारण कई जिलों में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक क्षति हुई है।
पर्वतीय राज्य की अधिकांश नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोटखाई के खलतुनाला के पास पहाड़ी पर बादल फटने से भारी मात्रा में मलवा बह कर नीचे आ गया, जिससे छह गाड़ियाँ मलवे के नीचे दब गयीं। साथ ही एक पेट्रॉल पंप भी मलवे के चपेट में आ गया। पेट्रॉल पंप के कर्मचारी हालांकि किसी तरह जान बचाकर निकलने में सफल रहे।रामपुर के गानवी क्षेत्र में बादल फटने से कई घरों में मलवा जमा हो गया और गानवी जलविद्युत परियोजना का पुल टूट जाने से कम से कम दस गाँवों का रास्ता बंद हो गया। साथ ही साथ एक पुलिस चौकी भी इस आपदा के चपेट में आ गई।
कल शाम किन्नौर के पूह में बादल फटने से सतलुज का जलस्तर काफी बढ़ गया, जिसके कारण रामपुर बाजार को खाली करवाना पड़ा। रात भर हुई भारी बारिश के कारण शिमला, कुल्लु, सोलन और सिरमौर क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ लगभग 500 सड़कें बंद हो गयीं। कई स्थानों में लगभग 30 गाड़ियाँ मलवे के नीचे दब गईं। कई स्थानों पर यातायात बाधित होने, बिजली, पानी और आवश्यक सामानों की आपूर्ति बाधित होने से स्थिति और गंभीर हो गई।
बचाव और राहत दल को जनजीवन को पटरी पर लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊना, कुल्लु, और शिमला जिलों में ऑरेंज और एलो एलर्ट को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों और शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कंडाघाट में सबसे ज़्यादा 100 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद ऊना (85.4 मिमी), सोलन (81.4 मिमी) और शिमला (69 मिमी) का स्थान रहा। चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि अन्य ज़िलों में येलो अलर्ट जारी है। अधिकारियों ने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने की अपील की है, क्योंकि जल स्तर लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
सं, उप्रेती
वार्ता
More News

शिमला में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी से बचें आमजन : जिला प्रशासन

12 Mar 2026 | 11:10 PM

शिमला, 12 मार्च (वार्ता) शिमला ज़िला प्रशासन ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल या डीज़ल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।.

see more..

सोनीपत उपायुक्त की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन

12 Mar 2026 | 10:52 PM

सोनीपत, 12 मार्च (वार्ता) सोनीपत के उपायुक्त सुशील सरवन की अध्यक्षता में गोहाना मिनी सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अवैध अतिक्रमण हटाने, संपत्ति के उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) और रजिस्ट्री से जुड़े मामले प्रमुख रहे।.

see more..

हरियाणा के मुख्य सचिव ने यमुना में प्रदूषण की निगरानी के लिए समितियों के गठन का दिया निर्देश

12 Mar 2026 | 10:32 PM

चंडीगढ़, 12 मार्च (वार्ता) हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने गुरुवार को यमुना नदी की सफाई के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा की और प्रदूषण की प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक नाले के लिए अलग-अलग समितियां गठित करने का निर्देश दिया। इन समितियों में संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे और संभागीय आयुक्त इसके अध्यक्ष होंगे। समितियां महीने में दो बार बैठक कर अपनी रिपोर्ट हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को देंगी।.

see more..

पंजाब के राज्यपाल ने प्रशासक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

12 Mar 2026 | 10:23 PM

चंडीगढ़, 12 मार्च (वार्ता ) पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में गुरुवार को सेक्टर-10 स्थित होटल मौन्टीव्यू में प्रशासक सलाहकार परिषद की बैठक हुई।.

see more..

हरियाणा कांग्रेस ने सुचित्रा देवी को किया निष्कासित, टिकट के बदले करोड़ों लेने का लगाया था आरोप

12 Mar 2026 | 10:09 PM

चंडीगढ़, 12 मार्च (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने वाली सुचित्रा देवी को पार्टी ने गुरुवा को निष्कासित कर दिया है। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने अनुशासनहीनता और पार्टी नेतृत्व पर मिथ्या आरोप लगाने का हवाला देते हुए उनके निष्कासन के आदेश जारी किए हैं।.

see more..