Saturday, Mar 14 2026 | Time 06:00 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


कर्मचारियों की हड़ताल के कारण होशियारपुर जिले में बस सेवायें बुरी तरह बाधित रहीं

होशियारपुर 14 अगस्त (वार्ता) पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से गुरुवार को होशियारपुर जिले में बस सेवायें बुरी तरह बाधित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने पूर्व आश्वासनों के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करने
में विफल रही है, जिसमें किलोमीटर-स्कीम बसों के लिए निविदायें रद्द करना, वेतन को अंतिम रूप देना और अन्य मांगों को स्वीकार करना शामिल है। सरकारी बसों के सड़कों से नदारद रहने से यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ा। महिला यात्री, जो आमतौर पर राज्य की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ उठाती हैं, ने कहा कि उनके पास निजी बसों में टिकट के लिए भुगतान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
होशियारपुर बस स्टैंड पर टांडा जाने वाली बस का इंतज़ार कर रही लुधियाना निवासी सतनाम कौर (48) ने बताया कि
वह लुधियाना से एक निजी बस से आ चुकी हैं। उन्होंने कहा, “ मुझे हड़ताल के बारे में लुधियाना बस स्टैंड पहुंचने के बाद ही पता चला। मैं यहां आधे घंटे से ज़्यादा समय से इंतज़ार कर रही हूं, लेकिन टांडा जाने वाली कोई बस नहीं मिल रही है। अब मुझे किराया देकर निजी बस में सफ़र करना होगा, क्योंकि महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा सिर्फ़ सरकारी बसों में ही उपलब्ध है। ”
बटाला के एक अन्य यात्री जोगिंदर कुमार (80) ने बताया कि हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद उन्हें भी निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ा। उन्होंने कहा, “ मैं यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। मुझे हड़ताल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।”
उन्होंने बताया कि वह लगभग एक घंटे से बस स्टैंड पर इंतज़ार कर रहे थे। टांडा के लिए एक निजी बस पहले ही निकल चुकी थी, लेकिन भारी भीड़ के कारण वह उसमें सवार नहीं हो सके। अब वह दूसरी निजी बस का इंतज़ार कर रहे थे। जिले के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होने के कारण होशियारपुर बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी।
पनबस के ठेका कर्मचारियों ने भी बस स्टैंड पर धरना दिया। उन्हें संबोधित करते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष रमिंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारी नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

अंबाला में विस्फोटक के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार, पूरा इलाका सील

13 Mar 2026 | 11:02 PM

चंडीगढ़, 13 मार्च (वार्ता) हरियाणा के अंबाला जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस ने शुक्रवार को बराड़ा रोड पर एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें से लगभग दो किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में इस सामग्री के उच्च तीव्रता वाले विस्फोटक 'आरडीएक्स' होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बराड़ा रोड को पूरी तरह बंद कर दिया है और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच में जुटा है।.

see more..

अंबाला में संदिग्ध विस्फोटक बरामद, बाइक सवार तीन आरोपी गिरफ्तार

13 Mar 2026 | 10:17 PM

अंबाला, 13 मार्च (वार्ता) हरियाणा के अंबाला जिले के बराड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर बराड़ा रोड को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।.

see more..

हरियाणा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक पहुंचे शिमला

13 Mar 2026 | 10:13 PM

चंडीगढ़/शिमला, 13 मार्च (वार्ता) हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को शिमला भेज दिया है। पार्टी के विधायक शिमला शहर से करीब 22 किलोमीटर दूर कुफरी के पास गलू स्थित होटल ट्विन टावर में ठहराए गए हैं। यहां उनके लिए पहले से कमरे बुक कराए गए थे। इसके अलावा कुफरी स्थित होटल रेडिसन में भी कुछ कमरे आरक्षित किए गए हैं, जहां कांग्रेस के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को ठहराया गया है।.

see more..

मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 की शुरुआत

13 Mar 2026 | 9:25 PM

मोहाली (एसएएस नगर), 13 मार्च (वार्ता) पंजाब के मोहाली में शुक्रवार को प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 की शानदार शुरुआत हुई और पहले ही दिन 10,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रतिबद्धताओं के साथ प्रमुख उद्योगपतियों ने राज्य में अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की।.

see more..

चंडीगढ़ पुलिस की सख्ती नशा छोड़ो या शहर, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

13 Mar 2026 | 8:16 PM

चंडीगढ़ 13 मार्च (वार्ता) चंडीगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में अपराध शाखा का कार्यभार संभालने वाले निरीक्षक नरेंद्र पटियाल त्वरित कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। .

see more..