Saturday, Apr 11 2026 | Time 23:30 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


मंत्रिमंडल द्वारा पंजाब सहकारी समितियां अधिनियम, 1961 में संशोधनों को मंजूरी

चंडीगढ़, 14 अगस्त (वार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल ने गुरुवार को पंजाब सहकारी समितियां अधिनियम, 1961 में संशोधन को मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने पंजाब सहकारी समितियां अधिनियम, 1961 में संशोधन और कुछ श्रेणियों की सहकारी समितियों के लिए स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क में छूट को वापस लेने की मंजूरी दी। पंजाब सहकारी समितियां अधिनियम, 1961 के तहत अनिवार्य पंजीकरण के लिए छूट दी गयी थी, जो मूल रूप से सहकारी संस्थाओं के विकास को सुचारु बनाने के लिए थी, लेकिन इससे ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गयी, जो संपत्ति के लेन-देन (विशेष रूप से शहरी हाउसिंग सोसायटियों में) को औपचारिक पंजीकरण या स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क के भुगतान के बिना होने की अनुमति देती थी। इससे गैर-पंजीकृत कब्जे, बेनामी लेन-देन और कानूनी रूप से जोखिम भरी अन्य व्यवस्थाओं को बढ़ावा मिला। इसलिए, इस अधिनियम की धारा 37 में संशोधन करके धारा 2 और 3 जोड़ी गयी हैं, जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार सरकारी गज़ट में अधिसूचना के माध्यम से यह निर्देश दे सकती है कि उप-धारा (1) या इसके किसी भी हिस्से के तहत सहकारी समितियों के ऐसे वर्ग या वर्गों या विशेष व्यवस्थाओं की ऐसी श्रेणियों, जैसा कि अधिसूचना में उल्लेखित हो, को छूट दी जायेगी।
एक अन्य फैसले में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए उचित कार्यकुशलता और निगरानी के माध्यम से, मंत्रिमंडल ने पंचायत सचिवों और ग्राम सेवकों (ग्राम विकास अधिकारियों) के कैडर को मिलाकर ‘पंचायत विकास सचिव’ के पद के सृजन को भी मंजूरी दे दी। इसके बाद, पूरे पंजाब में ग्रामीण विकास को तेज करने के लिए इन पदों के लिए एक राज्य स्तरीय कैडर का गठन किया जायेगा।
मौजूदा पंचायत सचिवों के लिए एक ‘डाइंग कैडर’ बनाया जाएगा, जिन्हें उनके स्व-घोषणा पत्रों के आधार पर और उनकी वरिष्ठता के अनुसार, वरिष्ठता सूची में मौजूदा ग्राम सेवकों (वी.डी.ओ.) के बाद रखा जायेगा।
मंत्रिमंडल ने आगामी खरीद सीजन के दौरान सावनी और रबी फसलों की सुचारु खरीद के लिए मंत्रियों के समूह के गठन को कार्योत्तर मंजूरी दे दी। यह मंत्रियों का समूह कृषि मंत्री के नेतृत्व में बनाया गया है, जिसमें खाद्य और आपूर्ति मंत्री, परिवहन मंत्री और जल संसाधन मंत्री सदस्य के रूप में शामिल हैं।
मंत्रिमंडल ने छठे पंजाब वेतन आयोग की रिपोर्ट के भाग दो और भाग तीन पर विचार करने के लिए अधिकारियों की समिति द्वारा दी जाने वाली सिफारिशों पर विचार करने के लिए गठित मंत्रिमंडल उप-समिति को भी मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने चार जून 2025 को जारी लैंड पूलिंग नीति 2025 और इसके संबंधित संशोधनों के संबंध में आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की अधिसूचना को वापस लेने का भी निर्णय लिया है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

जिम मालिक पर हमला, हालत गंभीर

11 Apr 2026 | 9:34 PM

सोनीपत, 11 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार देर रात एक जिम मालिक पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।.

see more..

नेशनल हाईवे जाम किसानों और पुलिस में धक्का-मुक्की तय समय तक जारी रहा धरना

11 Apr 2026 | 9:31 PM

सिरसा 11 अप्रैल ( वार्ता) संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा के आह्वान पर गेहूं खरीद में बायोमेट्रिक और ट्रैक्टर .

see more..

स्कूल से लौट रहे नौ वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला हालत गंभीर

11 Apr 2026 | 9:27 PM

सिरसा 11 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी, जहां स्कूल से घर लौट रहे नौ वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने करीब पांच मिनट तक बच्चे को बुरी तरह नोचा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।.

see more..

महात्मा ज्योतिबा फुले नैतिक साहस के प्रतीक:अरविंद शर्मा

11 Apr 2026 | 8:47 PM

चंडीगढ़/गोहाना, 11 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्मचिंतन और समाज कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।.

see more..

सरकारी अस्पतालों के व्यापक सुधार के निर्देश 24×7 सेवाएं अनिवार्य

11 Apr 2026 | 8:44 PM

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी सरकारी अस्पतालों के तत्काल पुनरुद्धार के निर्देश जारी किये हैं। .

see more..