Tuesday, Aug 11 2026 | Time 19:12 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


होशियारपुर में पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण

होशियारपुर 10 सितंबर (वार्ता) पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार शाम को घर के बाहर खेलते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया।
पुरहिरन पुलिस थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक सतपाल सिंह ने बुधवार को बताया कि बच्चा कपूरथला जिले का मूल निवासी है और वर्तमान में होशियारपुर में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर आया और बच्चे का अपहरण कर लिया। बाद में इलाके के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि वह व्यक्ति बच्चे के साथ पैदल चल रहा था और एक्टिवा स्कूटर को पैदल घसीट रहा था।
थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी और बच्चे को सकुशल बरामद कर लेगी।
ठाकुर, उप्रेती
वार्ता
More News

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 15 अगस्त को राष्ट्रीय न्याय मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होगा पुनर-सुरजीत अकाली दल: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

11 Aug 2026 | 6:29 PM

अमृतसर, 11 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल पुनर-सुरजीत ने मंगलवार को अपनी पहली वर्षगांठ को अरदास दिवस के रूप में मनाते हुए मंगलवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पंथ, पंजाब और पार्टी तथा बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अरदास की। .

see more..

फिरोजपुर में 30.672 किलोग्राम हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

11 Aug 2026 | 6:27 PM

फिरोजपुर, 11 अगस्त (वार्ता) पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 30.672 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई वरना कार भी जब्त की है। .

see more..

अमित शाह संसद में हर सवाल का जवाब देने को तैयार, फिर बहस से क्यों भाग रहे हैं राहुल गांधी: ढिल्लों

11 Aug 2026 | 6:23 PM

चंडीगढ़, 11 अगस्त (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता जनता के मुद्दों पर राजनीति और हंगामा तो करते हैं, लेकिन गंभीर मुद्दों पर संसद में बहस का मौका मिलने पर चर्चा से पीछे हटते दिखाई देते हैं। .

see more..

लुधियाना प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में दो आरोपी ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की पहचान हुई: यादव

11 Aug 2026 | 6:15 PM

लुधियाना, 11 अगस्त (वार्ता) पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाये जा रहे अभियान के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने कमिश्नरेट लुधियाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

सुनाम विधानसभा क्षेत्र में 19,886 सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को मिलेंगे स्कूल बैग: अमन अरोड़ा

11 Aug 2026 | 6:09 PM

सुनाम/लोंगोवाल, 11 अगस्त (वार्ता) पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार को विशेष पहल शुरू की। .

see more..