Tuesday, Jun 9 2026 | Time 23:21 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


कैबिनेट मंत्री ने पटवारियों को बारिश से हुए नुकसान के दावों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने का आदेश दिया

जालंधर,10 सितंबर (वार्ता) पंजाब के बागवानी एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों को लगातार बारिश और बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुये घरों के दावों का समुचित सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ज़िला प्रशासनिक परिसर में अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, श्री भगत ने पटवारियों को निर्देश दिया कि वे घर के नुकसान का दावा करने वाले प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से मिलें और समय पर सत्यापन पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी, क्योंकि सरकार पहले ही ऐसे सभी मामलों में शीघ्र राहत प्रदान करने का आह्वान कर चुकी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नगर पार्षदों से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक प्रभावित परिवारों तक सक्रिय रूप से पहुंचें और ज़िला प्रशासन में शिकायत दर्ज कराने में उनकी सहायता करें।
उन्होंने बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए केवल 1,600 करोड़ रुपये की राहत राशि की घोषणा पर भी कड़ी आपत्ति जतायी। उन्होंने इसे “पंजाब के लोगों के साथ मज़ाक” करार दिया। उन्होंने बताया कि राज्य का अनुमानित नुकसान लगभग 20,000 करोड़ रुपये है और पंजाब को देय 60,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि तुरंत जारी करने की मांग की, जिससे राज्य को इस संकट से प्रभावी ढंग
से निपटने में मदद मिल सके।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

समान अंक पर समान रैंक: मान सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में जन्मतिथि आधारित रैंकिंग खत्म की

09 Jun 2026 | 8:27 PM

चंडीगढ़, 09 जून (वार्ता) पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की रैंकिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समान रैंक दी जाएगी। इसके साथ ही वर्षों से चली आ रही जन्मतिथि के आधार पर रैंक तय करने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। .

see more..

वड़िंग ने कट्टरपंथियों से नजदीकियां बढ़ाने के खिलाफ भाजपा को दी चेतावनी

09 Jun 2026 | 8:16 PM

चंडीगढ़, 09 जून (वार्ता) पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक लाभ के लिए राज्य में कट्टरपंथी तत्वों के साथ नजदीकियां बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है। श्री वडिंग ने कहा कि भाजपा कुछ वोटों के लिए "आग से खेल रही है" और उसे अपने नेताओं की गतिविधियों पर राज्य के लोगों को जवाब देना चाहिए।.

see more..

सीपीए सम्मेलन राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का मंच- हरिवंश

09 Jun 2026 | 8:15 PM

चंडीगढ़, 09 जून (वार्ता) राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद, सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। संसदीय सम्मेलनों और क्षेत्रीय मंचों के जरिए संसद एवं राज्य विधानमंडलों के सदस्यों को श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान, राष्ट्रीय चुनौतियों पर चर्चा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का अवसर मिलता है।.

see more..

तेल और गैस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस सख्त, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश

09 Jun 2026 | 8:04 PM

चंडीगढ़, 09 जून (वार्ता) पंजाब में महत्वपूर्ण ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य पुलिस ने तेल और गैस कंपनियों से जुड़ी सुरक्षा शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किये हैं। इस संबंध में मंगलवार को छठवीं ऑनशोर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी (ओएससीसी) की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने पुलिस महानिदेशक गौरव यादव की ओर से की।.

see more..

भिवानी नगर परिषद के खिलाफ पार्षदों का मोर्चा, विकास कार्यों में भेदभाव और लापरवाही के आरोप

09 Jun 2026 | 7:53 PM

भिवानी 09 जून (वार्ता) हरियाणा में नगर परिषद भिवानी के कई पार्षदों ने विकास कार्यों में देरी, पक्षपात और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर चेयरपर्सन एवं अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। .

see more..