Friday, Aug 14 2026 | Time 17:30 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए एक लाख वैक्सीन पहुंची:उपायुक्त

अमृतसर, 10 सितंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर के उपायुक्त साक्षी साहनी ने बुधवार को कहा कि जिले में बाढ़ ने रावी नदी से सटे अजनाला क्षेत्र के गांवों में पशुधन को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पशुओं को गले के रोग (गलघोटू) से बचाने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक लाख वैक्सीन भेजी हैं। उपायुक्त साहनी ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर पशुओं की बीमारियों की निःशुल्क दवाइयां वितरित कर रही हैं और जिला प्रशासन द्वारा स्थापित राहत केंद्रों में पशुओं का उपचार भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चारा और दाना भी लगातार वितरित किया जा रहा है।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक नवराज सिंह ने बताया कि विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार के लिए 29 टीमें तैनात की हैं, जो घर-घर जाकर पशुपालकों को पशु रोगों के बारे में जागरूक कर रही हैं। साथ ही, निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 57,000 से अधिक पशु हैं और हमारी टीमें घर-घर जाकर इन पशुओं को गलघोटू का टीका लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर सड़कें न होने के कारण टीमें उन तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टरों का भी सहारा ले रही हैं।
उप निदेशक ने पशुपालकों से अपील की कि यदि किसी को पशुओं से संबंधित कोई समस्या आये या पशु में कोई बीमारी का लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत निकटवर्ती राहत शिविर में बैठे पशु चिकित्सक से संपर्क करें, जो सभी प्रकार का उपचार बिल्कुल निःशुल्क प्रदान करेंगे। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं को सूखी जगह पर रखने और उनके शेड में स्प्रे करने की अपील की ताकि पशुओं को मक्खियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान लंबे समय तक पानी में खड़े रहने के कारण पशुओं के खुर सड़ गये हैं और हमारी टीमें उनका उपचार भी कर रही हैं। उपनिदेशक ने बताया कि अब तक पशुओं की मौत के 14 मामले सामने आये हैं, जिन्हें पशुपालन विभाग ने जेसीबी मशीनों की मदद से निपटा दिया है, ताकि बीमारी न फैले।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

अंबाला में सिख प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की राजा वडिंग ने निंदा की, कहा, सैनी जवाब दें

14 Aug 2026 | 5:11 PM

चंडीगढ़, 14 अगस्त (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अंबाला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सिख प्रदर्शनकारियों पर हरियाणा पुलिस द्वारा कथित रूप से की गयी कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूरे घटनाक्रम पर जवाब देने और गिरफ्तार किये गये दो सिख युवकों को तत्काल रिहा करने की मांग की।.

see more..

बंदी सिखों की रिहाई के लिए 15 अगस्त को होने वाले रोष मार्च को एडवोकेट धामी का समर्थन

14 Aug 2026 | 5:04 PM

अमृतसर, 14 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने लंबे समय से जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 15 अगस्त को किये जा रहे रोष मार्च को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। यह मार्च मोर्चे के स्थल से राज्यपाल भवन तक निकाला जाएगा। .

see more..

राष्ट्रविरोधी और पंजाब विरोधी ताकतों को पंजाब की शांति भंग नहीं करने देंगे: बादल

14 Aug 2026 | 4:55 PM

नांदेड़/ चंडीगढ़, 14 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रविरोधी और पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य की स्थिति को अपने नियंत्रण में लेकर शांति भंग नहीं करने देंगे। नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भाव की रक्षा के लिए वह और शिअद किसी भी बलिदान के लिए तैयार हैं। .

see more..

मोहाली में आरएसई कचरा संग्रहण केन्द्रों की सफाई का मेयर ने लिया जायजा

14 Aug 2026 | 4:31 PM

मोहाली, 14 अगस्त (वार्ता) मोहाली में आरएसई कचरा संग्रहण केन्द्रों (गार्बेज सेंटरों) पर साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े को बाहर फैलने से रोकने के लिए नगर निगम की ओर से निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समा ने विभिन्न गार्बेज सेंटरों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।.

see more..

अमृतसर में पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार के घर के बाहर पुलिस वाहन पर लगी गोली, जांच शुरू

14 Aug 2026 | 4:30 PM

अमृतसर, 14 अगस्त (वार्ता) पंजाब में अमृतसर के प्रताप नगर स्थित श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आवास के बाहर खड़ी राज्य पुलिस की एसयूवी के बोनट में गोली लगने का मामला सामने आया है। .

see more..