Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:57 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


एडीजी बीएसएफ ने बाढ़ प्रभावित सीमा का हवाई सर्वेक्षण किया

जालंधर 10 सितंबर (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस. खंडारे ने बुधवार को बीएसएफ पंजाब के महानिरीक्षक डॉ अतुल फुलझेले के साथ बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती जिलों गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोजपुर का व्यापक हवाई सर्वेक्षण किया।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने यहां जारी बयान में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पंजाब सीमा पर बाढ़ की स्थिति का आकलन करना और सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को हुये नुकसान का आकलन करना था।
अपने दौरे के दौरान, खंडारे ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जलमग्न सीमा की सुरक्षा के लिए किए जा रहे सुरक्षा उपायों पर चर्चा करने के लिए गुरदासपुर और फिरोजपुर में बीएसएफ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों और उनके पशुओं को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करने और बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तत्काल बचाव अभियान चलाने के लिए बीएसएफ इकाइयों के प्रयासों की भी सराहना की।
बाद में, श्री खंडारे जालंधर में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एक व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक ली, जिसमें पंजाब सीमा पर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और बाढ़ प्रभावित सीमावर्ती गांवों में चल रहे बचाव और राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हरियाणा के नारनौल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का आयोजन

05 Sep 2026 | 8:46 PM

नारनौल, 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के नारनौल में कांग्रेस की ओर से शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। .

see more..

माकपा ने अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग का समर्थन किया

05 Sep 2026 | 8:39 PM

भिवानी 05 सितंबर (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जिला कमेटी भिवानी ने प्रदेश के अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। .

see more..

शिक्षा और ज्ञान की अलख जगाने वाले 75 से अधिक गुरुजन सम्मानित

05 Sep 2026 | 8:33 PM

भिवानी 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के भिवानी में शिक्षक दिवस के अवसर पर साहित्य संस्कृति एवं कला को समर्पित त्रिवेणी संस्था की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 से अधिक उत्कृष्ट शिक्षकों एवं प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया।.

see more..

हरियाणा में बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत

05 Sep 2026 | 8:31 PM

सोनीपत 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा में गोहाना उपमंडल के कथुरा गांव में शुक्रवार को घर लौट रहे किसान सतबीर (50) की बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। .

see more..

हरियाणा में कनवाली गांव का सत्यनारायण संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

05 Sep 2026 | 8:26 PM

सोनीपत 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के खरखोदा उपमंडल के कनवाली गांव निवासी सत्यनारायण (46) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसके बैंक खाते से 30 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। .

see more..