Friday, Mar 13 2026 | Time 04:23 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में स्ट्रीट वेंडरों का हंगामेदार प्रदर्शन

चंडीगढ़, 11 सितम्बर ( वार्ता ) पंजाब में चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-20 में स्ट्रीट वेंडरों ने गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और उनकी रोज़ी-रोटी छीनने की कोशिश कर रहा है। वेंडरों ने एलान किया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो 15 सितम्बर को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
वेंडर नेताओं का कहना है कि निगम की ओर से किए गए सर्वे में 22,600 लोगों का नाम दर्ज किया गया था लेकिन आज की तारीख में सिर्फ 3,500 लोग ही अपना काम कर पा रहे हैं। उनका आरोप है कि सर्वे में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई और जिन वेंडरों को सर्वे में शामिल किया गया, उन्हें भी सड़क पर काम करने नहीं दिया जा रहा।
वेंडरों का कहना है कि निगम विभाग मिलकर उनके चालान काट रहे हैं। आए दिन कार्रवाई होने से वे न तो दुकान चला पा रहे हैं और न ही परिवार का भरण पोषण कर पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में आंदोलन और भी बड़ा और तेज़ किया जाएगा।
सं उप्रेती
वार्ता
More News

शिमला में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी से बचें आमजन : जिला प्रशासन

12 Mar 2026 | 11:10 PM

शिमला, 12 मार्च (वार्ता) शिमला ज़िला प्रशासन ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल या डीज़ल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।.

see more..

सोनीपत उपायुक्त की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन

12 Mar 2026 | 10:52 PM

सोनीपत, 12 मार्च (वार्ता) सोनीपत के उपायुक्त सुशील सरवन की अध्यक्षता में गोहाना मिनी सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अवैध अतिक्रमण हटाने, संपत्ति के उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) और रजिस्ट्री से जुड़े मामले प्रमुख रहे।.

see more..

हरियाणा के मुख्य सचिव ने यमुना में प्रदूषण की निगरानी के लिए समितियों के गठन का दिया निर्देश

12 Mar 2026 | 10:32 PM

चंडीगढ़, 12 मार्च (वार्ता) हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने गुरुवार को यमुना नदी की सफाई के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा की और प्रदूषण की प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक नाले के लिए अलग-अलग समितियां गठित करने का निर्देश दिया। इन समितियों में संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे और संभागीय आयुक्त इसके अध्यक्ष होंगे। समितियां महीने में दो बार बैठक कर अपनी रिपोर्ट हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को देंगी।.

see more..

पंजाब के राज्यपाल ने प्रशासक सलाहकार परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

12 Mar 2026 | 10:23 PM

चंडीगढ़, 12 मार्च (वार्ता ) पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में गुरुवार को सेक्टर-10 स्थित होटल मौन्टीव्यू में प्रशासक सलाहकार परिषद की बैठक हुई।.

see more..

हरियाणा कांग्रेस ने सुचित्रा देवी को किया निष्कासित, टिकट के बदले करोड़ों लेने का लगाया था आरोप

12 Mar 2026 | 10:09 PM

चंडीगढ़, 12 मार्च (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने वाली सुचित्रा देवी को पार्टी ने गुरुवा को निष्कासित कर दिया है। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने अनुशासनहीनता और पार्टी नेतृत्व पर मिथ्या आरोप लगाने का हवाला देते हुए उनके निष्कासन के आदेश जारी किए हैं।.

see more..