More News05 Sep 2026 | 3:29 PMपंचकूला 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से सबसे अधिक 13 शिक्षक शामिल हैं।.
see more.. 05 Sep 2026 | 12:57 PMबिलासपुर, 05 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उच्च न्यायालय में आयोजित विदाई समारोह में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बीती रात वह बेहद भावुक हो गए। उन्होंने न्यायपालिका को मजबूत संस्था के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हमारे द्वारा धारण किया गया पद अस्थायी होता है, लेकिन संस्थाओं को स्थायी रूप से बने रहना चाहिए।.
see more.. 05 Sep 2026 | 12:54 PMचंडीगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) पंजाब के मोहाली मे शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक शिक्षक के बेटे हैं और शिक्षक के जीवन की चुनौतियों को करीब से समझते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में उनकी भूमिका सबसे अहम है।.
see more.. 05 Sep 2026 | 12:29 PMचंडीगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा रहे कूपनों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सेक्टर-7 स्थित सिद्ध पेट्रोल पंप पर 2500, 1000 और 500 रुपये के नकली कूपन पकड़े गए हैं। इसके बाद इन तीनों राशि वाले कूपनों को बंद कर दिया गया है। अब पेट्रोल पंपों पर केवल 300 रुपये वाले कूपन ही स्वीकार किए जा रहे हैं।.
see more.. 05 Sep 2026 | 12:27 PMचंडीगढ़, 05 सितंबर (वार्ता ) चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर्स यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने केंद्र सरकार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सरकारों, चंडीगढ़ प्रशासन तथा संबंधित परिवहन विभागों से मांग की है कि प्राइवेट व्हाइट-प्लेट/नॉन-कमर्शियल बाइक और कारों को कमर्शियल पैसेंजर सर्विस के रूप में चलाने की अनुमति न दी जाए।.
see more..