Monday, Sep 7 2026 | Time 02:29 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


बाढ़ में नष्ट हुई फसलों, घरों और पशुओं का 15 अक्टूबर तक दे दिया जाएगा मुआवजा: धालीवाल

अमृतसर/अजनाला, 11 सितंबर (वार्ता) पंजाब में अजनाला से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने गुरूवार को कहा कि राज्य में बाढ़ से प्रभावित गांवों और कस्बों के किसानों की बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी करवा कर और नष्ट हुए घरों व पशुओं का सर्वेक्षण करवा कर प्रभावित लोगों को एक महीने के अंदर 15 अक्टूबर तक उचित मुआवजा देने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।
विधायक धालीवाल ने बाढ़ के दौरान राहत कार्य करते समय डूबकर मारे गए एक लड़के के परिवार को चार लाख रुपये का चेक दिया। उन्होने कहा कि छह सितंबर को नानूवाल गाँव का दर्शप्रीत सिंह नाम का एक लड़का बाढ़ में फंसे ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने आया था, लेकिन वह खुद बाढ़ की चपेट में आ गया और नदी में फिसलकर उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि यह कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन सरकार लड़के के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए चार लाख रुपये का चेक दे रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ ने अजनाला इलाके के चार लोगों की जान ले ली है।
ठाकुर, सोनिया
वार्ता
More News

सुक्खू ने जापान एक्सपोज़र विज़िट के लिए 44 इंजीनियरिंग छात्रों को किया रवाना

06 Sep 2026 | 9:01 PM

शिमला, 06 सितंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बी.टेक छात्रों को जापान इंटरनेशनल एक्सपोजर टूर-2026 के लिए वर्चुअल रूप से रवाना किया और कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजने की प्रक्रिया में है।.

see more..

गन्ना, धान और बिजली के मुद्दों को लेकर यमुनानगर में होगी महापंचायत: राकेश टिकैत

06 Sep 2026 | 7:02 PM

यमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आगामी चार अक्टूबर को यमुनानगर में गन्ना, धान, बिजली और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।.

see more..

नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितंबर तक बढ़ी

06 Sep 2026 | 6:56 PM

यमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 32वें दिन भी जारी रही।.

see more..

हरियाणा में कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल आयोजन, 1,720 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

06 Sep 2026 | 6:10 PM

चंडीगढ़, 06 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार की सफल योजना के तहत हारट्रॉन द्वारा आयोजित सफल कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षा में 1,720 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योजना के तहत चयनित 1,000 पात्र विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण के साथ निर्धारित पाठ्यक्रम फीस में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।.

see more..

बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने की करोड़ों रुपये की घोषणाएं

06 Sep 2026 | 6:01 PM

चंडीगढ़ 6 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हरियाणा के बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित 'विकास संकल्प जनसभा' में क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कपूर वाल्मीकि की मांगों से आगे बढ़कर करोड़ों रुपये की कई नयी परियोजनाओं की घोषणा की।.

see more..