Monday, May 11 2026 | Time 05:53 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


शिक्षा व्यवस्था में गुड गवर्नेंस और पेपरलेस सिस्टम जरूरी : मल्होत्रा

चंडीगढ़ 11 सितंबर (वार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन की शिक्षा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में हायर एजुकेशन विभाग के अधिकारी एवं डीपीई हर सुरेंद्र सिंह बराड़ भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुड गवर्नेंस और बेहतर सिस्टम को लागू करने पर केंद्रित रहा।
बैठक में संवाद करते हुए श्री मल्होत्रा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण और जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित करने का माध्यम होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘ऐम’ और ‘गोल’ के अंतर को समझाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके अनुसार, ‘ऐम’ जीवन का व्यापक उद्देश्य है, जबकि ‘गोल’ उस तक पहुँचने की सीढ़ियाँ हैं।
श्री मल्होत्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा व्यवस्था में गुड गवर्नेंस यानी पारदर्शिता, जवाबदेही और परिणाम-आधारित कार्यप्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली पेपरलेस और ऑनलाइन होनी चाहिए, जिससे समय की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की प्रतिभा केवल अकादमिक पढ़ाई तक सीमित न रखकर खेल, कला, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में भी अवसर दिए जाने चाहिए। इससे उनका समग्र विकास संभव होगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शिक्षा का स्तर तभी ऊँचा उठेगा जब स्कूल और कॉलेज प्रशासन, शिक्षक और शिक्षा विभाग मिलकर साझा जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से नियमित बैठकों के माध्यम से जमीनी समस्याओं का समाधान निकालने की अपील भी की।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने भी शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए और मल्होत्रा के विचारों का स्वागत किया। इस अवसर पर मल्होत्रा ने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में चंडीगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को पूरे देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा।
अमित संजय
वार्ता
More News

संजीव अरोड़ा पर ईडी कार्रवाई के विरोध में ‘आप’ का पंजाब भर में प्रदर्शन, भाजपा दफ्तरों का घेराव

10 May 2026 | 7:21 PM

चंडीगढ़, 10 मई (वार्ता ) आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पंजाब भर में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में भाजपा कार्यालयों का घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। .

see more..

मोहाली नगर निगम चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं: सिद्धू

10 May 2026 | 7:14 PM

एसएएस नगर (मोहाली), 10 मई (वार्ता ) पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर मोहाली नगर निगम चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त से तुरंत हस्तक्षेप कर कथित फर्जी वोटों को रद्द करने की मांग की है। .

see more..

भाजपा दफ्तरों पर हमले पंजाब को बंगाल मॉडल की ओर धकेलने की कोशिश: प्रो ख्याला

10 May 2026 | 7:09 PM

अमृतसर, 10 मई (वार्ता ) पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रो. सरचांद सिंह ख्याला ने रविवार को आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे के साथ सत्ता में आई पार्टी आज अपने ही भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर गुंडागर्दी कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि पार्टी के संस्थापक सिद्धांत केवल राजनीतिक जुमले थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीसरी छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया, लेकिन जवाबदेही निभाने के बजाय आम आदमी पार्टी ने .

see more..

बेअदबी विरोधी कानून पर अकाल तख्त और एसजीपीसी की आपत्तियां दूर करे सरकार: बादल

10 May 2026 | 7:02 PM

लुधियाना, 10 मई (वार्ता) शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा है कि पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बेअदबी विरोधी कानून को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा उठाई गई आपत्तियों का समाधान करे। उन्होंने कहा कि सरकार को सिख पंथ और समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपत्तिजनक प्रावधानों में संशोधन करना चाहिए। लुधियाना में सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया की 303वीं जयंती पर आयोजित समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एसजीपीसी दोनों ने इस कानून पर अपनी राय स.

see more..

मौड़ मंडी ब्लास्ट मामले के पीड़ित परिवार अब भी न्याय के इंतजार में : रंधावा

10 May 2026 | 7:01 PM

चंडीगढ़, 10 मई (वार्ता ) पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को मौड़ मंडी बम धमाका मामले को लेकर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा स्पीकर कुल्तार सिंह संधवां ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के वादे किए थे, लेकिन साढ़े चार साल बाद भी न्याय नहीं मिल सका। .

see more..