Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:13 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हिमाचल में सितंबर में हुयी सबसे अधिक बारिश, कुल्लू में 363 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज

शिमला, 12 सितंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में हाल में सितंबर में सबसे अधिक बारिश हुयी। पर्वतीय राज्य में कुल्लू ज़िले में पिछले 12 दिनों में 363 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी है, जबकि रोहतांग और बारालाचा ला जैसे ऊँचाई वाले इलाकों में पहले ही मौसम की शुरुआत में बर्फबारी हो चुकी है।
शिमला ज़िले में भी असाधारण रूप से भारी बारिश हुई, यहाँ सामान्य से 105 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी। बिलासपुर, मंडी और सोलन में 72 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गयी, जबकि ऊना और हमीरपुर में क्रमशः 68 प्रतिशत और 51 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी है। चंबा और किन्नौर में जहां औसत से 30 प्रतिशत और 33 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई वहीं कांगड़ा में 13 प्रतिशत जबकि लाहौल-स्पीति में शून्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी।
राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश हुई, जिसमें मंडी में सबसे ज़्यादा 61.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, उसके बाद सुंदरनगर में 52.4, कांगड़ा एरो में 43.7 और जोगिंद्रनगर में 27 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा धर्मशाला में 23.5 मिमी, कसौली में 17.2 मिमी और कुफरी में 8.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। राज्य की राजधानी शिमला एरो में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जबकि सुजानपुर टीरा, पालमपुर और बिलासपुर में हल्की बारिश दर्ज की गयी है।
राज्य में इस बार असामान्य बारिश के कारण बार-बार भूस्खलन और अचानक बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और फसलों को नुकसान पहुँच रहा है।
अधिकारियों ने ऊँचाई वाले इलाकों में और बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच निवासियों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह जारी की है।
जांगिड़, उप्रेती
वार्ता
More News

हरियाणा में 78 शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार

05 Sep 2026 | 3:29 PM

पंचकूला 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह जिले पानीपत से सबसे अधिक 13 शिक्षक शामिल हैं।.

see more..

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सेवानिवृत्त, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी रहनी चाहिए

05 Sep 2026 | 12:57 PM

बिलासपुर, 05 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उच्च न्यायालय में आयोजित विदाई समारोह में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बीती रात वह बेहद भावुक हो गए। उन्होंने न्यायपालिका को मजबूत संस्था के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हमारे द्वारा धारण किया गया पद अस्थायी होता है, लेकिन संस्थाओं को स्थायी रूप से बने रहना चाहिए।.

see more..

पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा सुधार से बदला माहौल: मुख्यमंत्री

05 Sep 2026 | 12:54 PM

चंडीगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) पंजाब के मोहाली मे शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक शिक्षक के बेटे हैं और शिक्षक के जीवन की चुनौतियों को करीब से समझते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में उनकी भूमिका सबसे अहम है।.

see more..

पेट्रोल लंगर के कूपनों में फर्जीवाड़ा तीन राशि वाले कूपन बंद

05 Sep 2026 | 12:29 PM

चंडीगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) चंडीगढ़ में पेट्रोल लंगर लगाने के ऐलान के बाद बांटे जा रहे कूपनों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सेक्टर-7 स्थित सिद्ध पेट्रोल पंप पर 2500, 1000 और 500 रुपये के नकली कूपन पकड़े गए हैं। इसके बाद इन तीनों राशि वाले कूपनों को बंद कर दिया गया है। अब पेट्रोल पंपों पर केवल 300 रुपये वाले कूपन ही स्वीकार किए जा रहे हैं।.

see more..

व्हाइट-प्लेट वाहनों को कमर्शियल टैक्सी के रूप में चलाने की अनुमति के खिलाफ चालकों में रोष

05 Sep 2026 | 12:27 PM

चंडीगढ़, 05 सितंबर (वार्ता ) चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर्स यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने केंद्र सरकार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सरकारों, चंडीगढ़ प्रशासन तथा संबंधित परिवहन विभागों से मांग की है कि प्राइवेट व्हाइट-प्लेट/नॉन-कमर्शियल बाइक और कारों को कमर्शियल पैसेंजर सर्विस के रूप में चलाने की अनुमति न दी जाए।.

see more..