Monday, Sep 7 2026 | Time 14:53 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


प्रोग्राम अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में की जाएगी स्पॉटिव सुपरविजन-डॉ. राजीव

कपूरथला, 13 सितंबर (वार्ता) पंजाब में जिला कपूरथला के सिविल सर्जन डॉ. राजीव पराशर ने शनिवार को जिला प्रोग्राम अधिकारियों की बैठक के उपरांत कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों तक हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है। डॉ. राजीव ने बताया कि बाढ़ के बाद होने वाली संभावित बीमारियों के खतरे और उनसे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि कपूरथला के उपायुक्त अमित कुमार पंचाल के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में काम कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रोग्राम अधिकारी रविवार से स्वयं फील्ड में जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे और सहायक सुपरविजन करेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग भी करवाई जा रही है, और क्लोरीन की गोलियां, ओआरएस भी वितरित किए जा रहे हैं।
डॉ. राजीव पराशर ने लोगों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो स्वास्थ्य विभाग की टीमों से संपर्क करें, ताकि मौके पर इलाज उपलब्ध हो सके और जहां आवश्यक हो, मरीज को समय पर रेफर किया जा सके।
ठाकुर , जांगिड़
वार्ता
More News

संसद ने कई कानूनों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने का काम किया : बिरला

07 Sep 2026 | 2:45 PM

फरीदाबाद, 07 सितंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि आज़ादी के बाद हमारे देश की संसद ने कई कानूनों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। .

see more..

जालंधर के रेस्तरां में हथियार दिखाकर पूछताछ का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

07 Sep 2026 | 2:05 PM

जालंधर, 07 सितंबर (वार्ता) पंजाब में जालंधर के पैड्रिनो रेस्तरां में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर हथियार दिखाकर एक व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..

जालंधर के लसूरी मोहल्ले में महिला से बालियां झपटीं, मामला दर्ज

07 Sep 2026 | 2:03 PM

जालंधर, 07 सितंबर (वार्ता) पंजाब में जालंधर के लसूरी मोहल्ले में सोमवार को दो अज्ञात व्यक्तियों ने बातचीत में उलझाकर एक महिला से उसकी बालियां कथित तौर पर झपट लीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। .

see more..

पंजाब, हरियाणा में अगले सात दिनों में हल्की बारिश का अनुमान

07 Sep 2026 | 1:59 PM

पंचकूला, 07 सितंबर (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग ने 13 सितंबर तक पंजाब और हरियाणा के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, इन सात दिनों में केवल हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के सोमवार सुबह आठ बजे जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है। उत्तराखंड में सात सितंबर को और फिर 10 से 12 सितंबर के बीच व्यापक बारिश होने के आसार हैं और इन अवधि के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। सात दिन के अनुमान से पता चलता है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सात से 10 सितंबर के बीच कहीं-कहीं बारिश होगी और उसके बाद 11 से 13 सितंबर के बीच छिटपुट बारिश होगी।

see more..

सरकार की चिट्ठी किसान मोर्चे के हाथ में आने और जांच के बाद ही तय होगी रणनीति : परमिंदर पटियाला

07 Sep 2026 | 1:59 PM

चंडीगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) पंजाब में चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर जारी किसान मोर्चे को लेकर किसान यूनियन नेता परमिंदर पटियाला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार की चिट्ठी किसानों के हाथ में नहीं पहुंच जाती और किसान उसे पढ़कर उसमें दिए गए सभी बिंदुओं की पूरी तरह जांच नहीं कर लेते, तब तक मोर्चे को लेकर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा।.

see more..