Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:23 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


बिजली क्षेत्र की बहुमूल्य ज़मीनों और संपत्तियों को बेचने या पट्टे पर देने के कदम का विरोध

पटियाला 09 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब के बिजली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली सभी यूनियनों और संघों ने बिजली क्षेत्र की बहुमूल्य ज़मीनों और संपत्तियों को बेचने या पट्टे पर देने के कदम के विरोध में गुरुवार को पीएसईबी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पीएसपीसीएल प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा।
यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर पंजाब सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती है, तो वे तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे। यह निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी, इंजीनियर और अधिकारी मुद्रीकरण के नाम पर उन संपत्तियों को बेचने के इस कदम का विरोध करेंगे जहां हमारे बिजली घर, कार्यालय, स्टोर स्थित हैं और कुछ खाली ज़मीनें, जिनका उपयोग विभाग के भविष्य के विकास और जनता को बिजली सेवायें प्रदान करने के लिए किया जायेगा। पंजाब सरकार की ये कार्रवाई पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल के अस्तित्व को ही ख़तरे में डाल सकती है। उल्लेखनीय है कि पटियाला में 23 नंबर फाटक के पास 55 एकड़ में फैली पीएसपीसीएल की संपत्तियां और पीएसपीसीएल कर्मचारियों के लिए बनाये गये फ्लैट आदि शामिल हैं। लुधियाना में जीटी रोड पर और सराभा नगर स्थित पावर कॉलोनी में पीएसपीसीएल की 40 संपत्तियां भी शामिल हैं।
पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव अजयपाल सिंह अटवाल ने कहा कि पंजाब सरकार को संभावित बिक्री के लिए पावरकॉम की संपत्तियों की सूची बनाने की प्रक्रिया तुरंत रोक देनी चाहिए, बल्कि पीएसपीसीएल की संपत्तियों का उपयोग केवल अपनी भविष्य की परियोजनाओं के विस्तार के लिए करना चाहिए।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का सात दिवसीय धरना जारी

06 Sep 2026 | 1:21 PM

मोहाली, 06 सितंबर (वार्ता) चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का सात दिवसीय धरना रविवार को भी जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी किसानों की प्रमुख मांगों में सभी फसलों पर कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य मांगें शामिल हैं।.

see more..

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार कार निर्माण स्थल में घुसी, एनएचएआई कर्मचारी की मौत

06 Sep 2026 | 11:58 AM

फगवाड़ा, 06 सितंबर (वार्ता ) पंजाब में जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर ईस्टवुड क्षेत्र के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार के सड़क निर्माण स्थल में घुस जाने से एनएचएआई के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। .

see more..

हरियाणा और पंजाब में रविवार को भारी बारिश की संभावना, सोमवार से बारिश कम होगी :आईएमडी

06 Sep 2026 | 9:39 AM

चंडीगढ़, 06 सितंबर (वार्ता) हरियाणा और पंजाब में रविवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि सोमवार से बारिश काफी कम हो जाएगी।.

see more..

टेंट डेकोर इंडिया 2026 का भव्य आगाज

05 Sep 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में शनिवार को टेंट डेकोर इंडिया 2026 का भव्य आगाज हुआ। तीन दिवसीय एक्सपो के पहले दिन टेंट, डेकोर, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी, फर्नीचर, लाइट एंड साउंड और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े बड़ी संख्या में आंगतुक, कारोबारी, प्रदर्शक और पेशेवर पहुंचे।.

see more..

हरियाणा के नारनौल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का आयोजन

05 Sep 2026 | 8:46 PM

नारनौल, 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के नारनौल में कांग्रेस की ओर से शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। .

see more..