Wednesday, Sep 9 2026 | Time 05:46 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


चंडीगढ़ पुलिस को मिली 25 नयी बाइक, रिस्पॉन्स समय होगा और तेज

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चंडीगढ़ पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम को 25 नयी मोटरसाइकिलें प्रदान की गयीं। इन बाइकों को चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस के अनुसार, टीम में पीसीआर यूनिट भी शामिल है, जो आपातकालीन कॉल मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करती है। नयी बाइकों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में और सुधार होगा। इससे पहले भी करीब छह महीने पूर्व 50 नयी बाइकें इस बेड़े में शामिल की गयीं थीं। अब कुल मिलाकर के पास 115 बाइक हो जाएंगी, जिससे अपराधियों पर तेजी से काबू पाना आसान होगा।
सूत्रों के अनुसार कंट्रोल रूम में कॉल आते ही संबंधित क्षेत्र में तैनात टीम को तुरंत सूचना भेजी जाती है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है। वर्तमान में पुलिस का लक्ष्य पांच मिनट के भीतर पीड़ित तक पहुंचना है, हालांकि इस समय को और कम करने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक संसाधनों और तेज परिवहन साधनों के जरिए पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

भिवानी में नगर पालिका व अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी

08 Sep 2026 | 8:08 PM

भिवानी 08 सितंबर (वार्ता) हरियाणा में भिवानी नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका और अग्निशमन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को 34वें दिन भी जारी रही। .

see more..

गुलजार सिंह मौत मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का पंजाब सरकार को नोटिस

08 Sep 2026 | 7:51 PM

चंडीगढ़, 08 सितंबर (वार्ता) पंजाब में संगरूर निवासी गुलजार सिंह की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा, पंजाब के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल की शिकायत पर आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उपायुक्त संगरूर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संगरूर को नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है।.

see more..

मंडी गोबिंदगढ़ में 22.53 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा, 9.50 करोड़ रुपये मौके पर जमा : चीमा

08 Sep 2026 | 7:49 PM

चंडीगढ़, 08 सितंबर (वार्ता) पंजाब कर विभाग ने मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक फर्म के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 22.53 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़ी कथित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी का पता लगाया है।.

see more..

सौ दिन के धरने के बाद उबर-रैपिडो का लाइसेंस निलंबित , 15वें दिन भी जारी भूख हड़ताल

08 Sep 2026 | 7:01 PM

चंडीगढ़ 08 सितंबर (वार्ता) चंडीगढ़ में ओला, उबर, इनड्राइव और रैपिडो के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार को 100वें दिन भी जारी रहा। वहीं, प्रदर्शनकारियों की भूख हड़ताल 15वें दिन में प्रवेश कर गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से धरना देने के बावजूद उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।.

see more..

पंजाब में स्वच्छता अभियान 2.0 की अवधि 12 सितंबर तक बढ़ी, 5,407 शिकायतों का निपटारा : बैंस

08 Sep 2026 | 6:35 PM

चंडीगढ़, 08 सितंबर (वार्ता) पंजाब सरकार ने नागरिकों की भारी भागीदारी और 83 प्रतिशत से अधिक शिकायतों के निपटारे को देखते हुए राज्यव्यापी ‘स्वच्छता अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। .

see more..