Monday, May 18 2026 | Time 14:13 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरियाणा की मंडियों में अव्यवस्था से किसान परेशान: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर किसानों को हो रही परेशानियों पर सांसद कुमारी सैलजा ने गंभीर चिंता जतायी है।
उन्होंने कहा है कि राज्य में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल रही, जिससे किसानों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कुमारी सैलजा ने बताया कि विभिन्न मंडियों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि खरीद से जुड़ा ऑनलाइन पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा। सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है और किसानों के अंगूठों का मिलान नहीं हो पा रहा, जिससे फसल बेचने की प्रक्रिया बाधित हो रही है।
उन्होंने कहा कि पहले किसानों को ऑनलाइन प्रणाली में जोड़ा गया, लेकिन अब तकनीकी खामियों के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गयी हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर बारदाना की कमी, फसल उठान में देरी और भुगतान में विलंब जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।
सांसद ने सरकार से मांग की कि इन सभी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाये। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाना जरूरी है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी
और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

सेना भर्ती ऑनलाइन परीक्षा एक से 15 जून तक होगी

18 May 2026 | 1:03 PM

हमीरपुर, 18 मई (वार्ता) सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने सोमवार को बताया कि सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ), अन्य रैंक (ओआर) तथा अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन एक जून से 15 जून तक किया जाएगा।.

see more..

अमृतसर में 2.1 किलो हेरोइन के साथ सात पिस्टल बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार

18 May 2026 | 12:12 PM

अमृतसर, 18 मई (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की हैं।.

see more..

खरड़ में घरेलू नौकर ने मालकिन पर बेलन से किया जानलेवा हमला, लाखों की लूट

18 May 2026 | 10:57 AM

खरड़ 18 मई (वार्ता) पंजाब में खरड़ के शिवालिक सिटी सेक्टर-127 में सोमवार एक घरेलू नौकर ने अपनी मालकिन पर बेलन से हमला कर घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घायल महिला की पहचान शुभनम अंसारी के रूप में हुई है, जो आयुर्वेदिक क्लीनिक चलाती हैं।.

see more..

सिवाह नहर पुल पर बुजुर्ग दंपती ने लगाई छलांग , तलाश जारी

18 May 2026 | 9:23 AM

पानीपत 18 मई (वार्ता) हरियाणा में पानीपत के सिवाह नहर पुल के पास सोमवार सुबह असंध निवासी एक बुजुर्ग दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा दी। .

see more..

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

18 May 2026 | 1:02 AM

धर्मशाला, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पुलिस ने रविवार को कहा कि उपमंडल के सुरदी स्थित ओम प्रोजेक्ट के पास एक वाहन से 5.59 ग्राम हेरोइन (जिसे आमतौर पर "चिट्टा" के नाम से जाना जाता है) बरामद करने के बाद पंजाब के दो निवासियों सहित तीन लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।.

see more..